{"_id":"5afbed1d4f1c1bce408b5b40","slug":"unclaimed-gold-seized-from-a-toilet-of-an-aircraft-parked-in-indore-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर एयरपोर्ट पर विमान के टॉयलेट में मिला तीन किलो सोना, स्मगलिंग का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर एयरपोर्ट पर विमान के टॉयलेट में मिला तीन किलो सोना, स्मगलिंग का शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Wed, 16 May 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
gold
इंदौर के देवा अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डे की पार्किंग में खड़े एक विमान के टॉयलेट से तीन किलो से ज्यादा सोना मिला है। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने प्रारंभिक तौर पर पुष्टि की है कि यह सोना विदेश से तस्करी कर लाया गया है।
मंगलवार रात यह बरामदगी हुई है लेकिन अब तक इसके मालिक का पता नहीं चल सका है। जिस विमान के टॉयलेट में इसे छिपाया गया था, वह बीते सप्ताह इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए उड़ा था। ऐसी आशंका है कि उस दौरान विदेश से तस्करी कर लाया गया यह सोना इसमें छिपा दिया गया होगा। तस्कर इस फ्लाइट के डोमेस्टिक फ्लाइट में कन्वर्ट होने के बाद निकालने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।
असल में विमान के डोमेस्टिक फ्लाइट में बदलने के बाद देश के किसी छोटे एयरपोर्ट पर इसे निकालकर बाहर ले जाना आसान होता। एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल के मुताबिक विमान आने के बाद एयरलाइंस सिक्योरिटी उसकी जांच करती है जिसके बाद उसकी सफाई की जाती है। सफाई के दौरान ही यह सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों को दिल्ली और मुंबई के किसी गिरोह के इस तस्करी में शामिल होने की आशंका है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दुबई से लाये जा रहे सोने की खपत को इंदौर एयपोर्ट पर पकड़ा गया था।