{"_id":"67179b3fd670f1e2d404161b","slug":"wild-elephants-created-havoc-in-the-tiger-reserve-and-destroyed-the-crops-umaria-news-c-1-1-noi1225-2240869-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: जंगली हाथियों ने गरीब किसान की फसल की बर्बाद, लोगों में गुस्सा व्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: जंगली हाथियों ने गरीब किसान की फसल की बर्बाद, लोगों में गुस्सा व्याप्त
Tue, 22 Oct 2024 10:00 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:00 PM IST
सार
उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे हुए गांव में जंगली हाथियों ने किसान की फसल बर्बाद कर दी है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है।
विज्ञापन
हाथी द्वारा किसानों की बर्बाद की गई फसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में जंगली हाथियों के झुंड के द्वारा लगातार किसानों की फसल को बर्बाद किया जा रहा है। एरिया में हाथियों का दल लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बता दें कि बीती रात ग्राम उर्दाना निवासी बाबूलाल यादव, रामानंद उपाध्याय एवं बबलू यादव के खेत पर जंगली हाथियों ने 20 एकड़ पर लगी हुई धान की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। बता दें कि जंगली हाथियों द्वारा रोज पार्क क्षेत्र से सटे गांव पर धान की फसल बर्बाद की जा रही है। किसानों ने जंगल विभाग के बड़े अधिकारियों से जंगली हाथियों द्वारा नुकसान की गई धान की फसल का मुआयना कर उचित मुआवजा की मांग जल्द से जल्द की है
विज्ञापन
स्थानीय किसानों ने वन विभाग के खिलाफ बेहद नाराजगी व्यक्त की है। यदि देखा जाए तो जंगली जानवरों द्वारा खासकर टाइगर के द्वारा क्षेत्र में कई घटनाएं जनहानि की हो चुकी हैं। कई घटनाएं तो टाइगर के गांव के अंदर घुसकर शिकार करने की है और इसी तरह जंगली हाथियों द्वारा आम आदमी किसान की फसल हर वर्ष नुकसान कर दी जाती है और विभाग द्वारा नाम मात्र का मुआवजा हमारे नुकसानी का दिया जाता है।
विज्ञापन
किसानों ने वन विभाग से कहा है कि यदि इसी तरह हमारे जान माल और फसल को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान किया जाएगा तो इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए हम लोग आगे आ कर वन विभाग के खिलाफ एक बड़ा उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी वन विभाग के आला अफसर की होगी।
विज्ञापन
