फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vultures will be counted in the tiger den

Umaria News: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन तक चलेगी

Sun, 28 Apr 2024 02:34 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार परिक्षेत्रों में ताला, पतौर, खितौली,पनपथा कोर एरिया में गिद्ध दिखाई देते हैं। टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गिद्ध गणना की तैयारियां कर ली गई हैं। यह गिद्ध गणना तीन दिन चलेगी। 

विज्ञापन
Vultures will be counted in the tiger den
कल से शुरू होगी गिद्धों की गणना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों की गणना की जाएगी। यह ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना तीन दिन तक चलेगी। गिद्ध गणना के दौरान टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में जाकर प्रपत्र को भरकर क्षेत्र संचालक कार्यालय भेजेंगे। गिद्ध गणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण और जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रों के 139 बीट में 500 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी गिद्ध गणना करेंगे। सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में पैदल घूमकर गिद्धों की गणना करेंगे और प्रपत्र भरेंगे। परिक्षेत्र, स्थान, संख्या अन्य जानकारी भरकर प्रपत्र क्षेत्र संचालक कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार परिक्षेत्रों में ताला, पतौर, खितौली,पनपथा कोर एरिया में गिद्ध दिखाई देते हैं। बांधवगढ़ में मुख्य रूप से पाए जाने वाले गिद्ध देशी गिद्ध, सफेद गर्दन वाला गिद्ध, राज गिद्ध,सफेद गिद्ध और यूरेशियन गिद्ध देखने को मिलता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गिद्ध गणना की तैयारियां कर ली गई हैं। यह गिद्ध गणना तीन दिन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed