फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Transport scam accused gets bail, Congress targets the government

Umaria News: परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, जलाया पुतला

Thu, 03 Apr 2025 01:18 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक घोटाले के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
Transport scam accused gets bail, Congress targets the government
कांग्रेस ने विरोध कर जलाया पुतला।

विस्तार

प्रदेश में बहुचर्चित परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक उमरिया में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पार्टी नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जिस आरोपी के पास से 52 किलो सोना और अरबों रुपये की नगदी बरामद हुई, उसे इतनी आसानी से जमानत मिलना हैरानी की बात है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासन की ओर से अदालत में मजबूत पक्ष नहीं रखा गया, जिससे आरोपी को राहत मिल गई। सरकार महाघोटाले के आरोपियों और उनके सहयोगियों को बचाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी की जमानत को न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांधी चौक में आयोजित इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमृतलाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह अब्बू समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें: आज भी बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आधे प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले का अनुमान

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने कहा कि आरोपी की जमानत दिखाती है कि सरकार न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र सिंह अब्बू ने कहा कि जब एक बड़े घोटाले के आरोपी को इतनी आसानी से जमानत मिल जाती है, तो यह दर्शाता है कि सरकार किस हद तक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। सरकार की निष्क्रियता से यह स्पष्ट हो गया है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर, सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक घोटाले के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed