फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather of Madhya Pradesh will remain changed even today, hailstorm along with rain and thun

Mp Weather Today: आज भी बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आधे प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले का अनुमान

Thu, 03 Apr 2025 07:57 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 03 Apr 2025 07:57 AM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने की वजह से लगातार बारिश ओले के साथ आंधी चल रही है। आज भी आधे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Weather of Madhya Pradesh will remain changed even today, hailstorm along with rain and thun
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से लगातार बारिश ओले के साथ आंधी चल रही है। आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।  खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। वहीं ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे एमपी में आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
विज्ञापन





इसलिए ओलावृष्टि-बारिश का अलर्ट
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक टर्फ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा के पास से गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

  यह भी पढ़ें-प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश,गिरे ओले,किसनों की बढ़ी चिंता,तापमान में आई गिरावट,कल का भी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तापमान में 10 डिग्री का अंतर
मध्य प्रदेश में  कई जिलों जहां मौसम में  बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई है। वहीं कुछ जिलों के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। इस प्रकार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 डिग्री तापमान का अंतर देखा गया। सिवनी में पारा 28.2 डिग्री, उमरिया में 29.3 डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, पचमढ़ी में 31 डिग्री, रीवा में 32 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार और शिवपुरी में पारा बढ़ा रहा। नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यह भी पढ़ें-भोपाल शहर का आज आएगा बजट, संपत्ति और जल कर में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना, विपक्ष करेगा विरोध

 
अगले 2 दिन ऐसा मौसम

3 अप्रैल: खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed