Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Shepherd Found Dead in Bandhavgarh Forest, Suspected Tiger Attack Triggers Fear in Nearby Villages

उमरिया: बांधवगढ़ के जंगल में बाघ का खूनी हमला, मवेशी चराने गए चरवाहे की दर्दनाक मौत, गांव में फैली दहशत

Thu, 05 Nov 2026 04:52 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जमुनिया जंगल में मवेशी चराने गए 65 वर्षीय राजेन्द्र यादव का शव मिला है। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने जांच और जंगल में निगरानी बढ़ा दी है।

 

विज्ञापन
Umaria: Shepherd Found Dead in Bandhavgarh Forest, Suspected Tiger Attack Triggers Fear in Nearby Villages
बांधवगढ़ के जंगल में बाघ का खूनी हमला

विस्तार

जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बार फिर वन्यजीव और मानव संघर्ष की दर्दनाक घटना सामने आई है। पनपथा बफर परिक्षेत्र के छतवा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया के जंगल में मवेशी चराने गए 65 वर्षीय चरवाहे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर बाघ के हमले में उसकी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में जंगल जाने को लेकर भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जमुनिया निवासी राजेन्द्र यादव (65) बुधवार को रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। आमतौर पर वह मवेशियों को लेकर जंगल जाते और शाम तक वापस घर लौट आते थे लेकिन बुधवार को देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पहले तो परिजनों ने उनके लौटने का इंतजार किया लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर निकले और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। इसी दौरान जंगल में राजेन्द्र यादव का शव मिला। शव की स्थिति देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। उनके पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। घटनास्थल की परिस्थितियों और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी बाघ ने उन पर हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैहर: अवैध पटाखों के जखीरे पर छापा, 1.10 लाख का माल जब्त, दीपावली से पहले प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय सहित विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। वन विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के जंगलों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।


ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में ग्रामीणों की आजीविका का बड़ा हिस्सा मवेशी पालन और जंगल पर निर्भर है। ऐसे में जंगल में मवेशी चराने गए बुजुर्ग की मौत ने एक बार फिर मानव और वन्यजीव के बीच बढ़ते संघर्ष की चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद जमुनिया सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। 

ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चिंता अब अपने मवेशियों को चराने और रोजमर्रा के कामों के लिए जंगल के आसपास जाने की सुरक्षा को लेकर है। फिलहाल वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चरवाहे की मौत बाघ के हमले से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed