फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Domino's Subway Pizza Hut KFC food-safety-raid inspection

इंदौरः Domino's में चूहों के अवशेष मिले, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में चौंके अधिकारी

Tue, 15 Sep 2026 10:56 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 15 Sep 2026 10:56 PM IST
सार

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को सबवे, केएफसी, पिज्जा हट, डोमिनोज और ला पिनोज जैसे प्रमुख फूड आउटलेट्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चूहों के अवशेष, मक्खियां, बासी सामग्री और कागजी कमियां पाई गईं, जिस पर नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन
Domino's Subway Pizza Hut KFC food-safety-raid inspection
अधिकारियों ने की जांच। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रमुख फूड चेन और रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मंगलवार को अचानक निरीक्षण किया। इस जांच अभियान के दौरान शहर के कई जाने-माने खान-पान के ठिकानों पर भारी गड़बड़ियां पाई गईं। अधिकारियों ने पाया कि शहर के नामचीन आउटलेट्स में खाद्य सामग्री के रखरखाव, साफ-सफाई, कीट नियंत्रण और कर्मचारियों के स्वास्थ्य व जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी गंभीर खामियां मौजूद थीं। इस मामले में विभाग की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस और सुधार करने की सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


Domino's पिज्जा में मक्खियां और चूहों के अवशेष
सपना संगीता रोड स्थित Domino's पिज्जा के डाइनिंग एरिया में जगह-जगह मक्खियां पाई गईं। सबसे अधिक गंभीर स्थिति पैकेजिंग सामग्री के भंडारण वाले स्थान पर दिखी, जहां चूहों के मल के अवशेष पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस जगह से पनीर और पिज्जा चीज स्प्रेड के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन


Subway में शाकाहारी और मांसाहारी खाना एक साथ
सपना संगीता रोड पर स्थिति Subway आउटलेट के निरीक्षण के दौरान एक बेहद गंभीर लापरवाही सामने आई। वहां रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्रियों को एक साथ रखा गया था, जिससे क्रॉस-कंटेमिनेशन का खतरा बना हुआ था। इस स्थिति पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए आउटलेट प्रबंधन को तुरंत व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


KFC में अधूरे दस्तावेज और खुले मिले कचरे के डिब्बे
फीनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित KFC में जब टीम पहुंची तो वहां संचालन का नामित प्रभारी ही मौके से नदारद मिला। कच्ची और तैयार सामग्री की गुणवत्ता जांचने से जुड़े प्रमाण पत्र भी वहां उपलब्ध नहीं कराए जा सके। परिसर में कुछ कचरा डिब्बे खुले पड़े थे, जो स्वच्छता मानकों का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा वहां कार्यरत कर्मचारियों के अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के रिकॉर्ड भी पूरी तरह से गायब मिले।

Pizza Hut की रसोई में मक्खियां और स्वास्थ्य रिकॉर्ड का अभाव
इसी मॉल के Pizza Hut आउटलेट में भी हालात चिंताजनक पाए गए। यहां कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के कागजात अधूरे मिले। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जहां ग्राहकों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था, उस रसोई क्षेत्र में मक्खियां भिनभिना रही थीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आउटलेट को साफ-सफाई के कड़े इंतजाम करने और सभी आवश्यक रिकॉर्ड तुरंत पूरे करने का कहा है। 

La Pinoz Pizza में बासी सामग्री का इस्तेमाल 
la pinoz pizza आउटलेट की जांच के दौरान भारी अनियमितता मिली। वहां इस्तेमाल हो रहे जैतून, जलापेनो और लाल शिमला मिर्च पर उपयोग की अंतिम तिथि 14 सितंबर अंकित थी, जबकि अधिकारियों की टीम 15 सितंबर को निरीक्षण कर रही थी। इसके अतिरिक्त पानी की शुद्धता जांच रिपोर्ट और कर्मियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी नहीं थे। विभाग ने वहां से पनीर और सॉस समेत चार अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच के लिए जब्त किए हैं।


कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
जांच के दौरान मिली सभी कमियों के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। विभाग ने सभी दोषी रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में कमियों को दूर नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed