फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tehsildar DS Maravi punished for negligence in duty

Umaria News: कर्तव्य में लापरवाही पर तहसीलदार डीएस मरावी पर एक्शन, दो वेतनवृद्धियां रोकने के आदेश

Wed, 07 May 2025 02:57 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 02:57 PM IST
सार

कमिश्नर गुप्ता ने आदेश में उल्लेख किया है कि मरावी द्वारा प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया और उसमें किसी भी प्रकार की समाधानकारी तत्परता या सुधारात्मक दृष्टिकोण परिलक्षित नहीं हुआ। ऐसे में मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए दो वेतनवृद्धियों को रोका गया है।

विज्ञापन
Tehsildar DS Maravi punished for negligence in duty
कमिश्नर सुरभि गुप्ता

विस्तार

शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने पाली तहसील जिला उमरिया के प्रभारी तहसीलदार डीएस मरावी पर शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में मरावी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम 10(4) के तहत दोषी मानते हुए दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की सजा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तहसीलदार मरावी के विरुद्ध कार्यों में उदासीनता और समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर कमिश्नर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब और संबंधित प्रकरणों का गहन अवलोकन करने के बाद पाया गया कि मरावी ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती है। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि तहसील स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था में इस प्रकार की उदासीनता आमजन के हितों को प्रभावित करती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  शादी की खुशियों में छाया मातम ,सड़क हादसे में दुल्हन के भाई और भांजे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर गुप्ता ने आदेश में उल्लेख किया है कि मरावी द्वारा प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया और उसमें किसी भी प्रकार की समाधानकारी तत्परता या सुधारात्मक दृष्टिकोण परिलक्षित नहीं हुआ। ऐसे में मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए दो वेतनवृद्धियों को रोका गया है। इस निर्णय के साथ ही पूर्व में जारी कारण बताओ सूचना पत्र से संबंधित अनुशासनात्मक प्रक्रिया को भी समाप्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  टैंकर बस से टकराया, गैस का रिसाव रोक 40 मिनट में हालात किए सामान्य; शाम को फिर मॉक ड्रिल; बजेंगे सायरन

यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कमिश्नर गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और तत्परता से करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed