फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman dies of swine flu in Indore; she had been hospitalized for ten days.

इंदौर: इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, दस दिन से थी अस्पताल में भर्ती

Thu, 10 Sep 2026 09:59 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 10 Sep 2026 09:59 PM IST
सार

इंदौर में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्वाइन फ्लू और कोविड से संक्रमित शाजापुर निवासी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला पिछले दस दिनों से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थी।

विज्ञापन
Indore: Woman dies of swine flu in Indore; she had been hospitalized for ten days.
स्वाइन फ्लू की दस्तक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हुई है। इससे पहले भी एक महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। गुरुवार को जिस महिला की मौत हुई, वह शाजापुर में रहती थी और इलाज के लिए दस दिन से इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। पहले उसे सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे सांस संबंधी समस्याएं होने लगीं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। स्वाइन फ्लू के अलावा वह कोविड से भी संक्रमित थी।

विज्ञापन

 

इंदौर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अब तक दो मौतें भी हो चुकी हैं। जिस महिला की मौत हुई है, वह शाजापुर निवासी और एक डॉक्टर की पत्नी थी। डॉक्टरों ने उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता किया कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में आई थी। तबीयत खराब होने पर उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 

जांच के लिए महिला के सैंपल लैब भेजे गए थे, जहां वह कोविड और स्वाइन फ्लू, दोनों से पॉजिटिव पाई गई। दस दिन तक अस्पताल में उसका इलाज जारी रहा, लेकिन उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वाइन फ्लू से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक महिला की इंदौर से उज्जैन जाने के बाद मौत हुई थी। स्वाइन फ्लू के कारण वह इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे अस्पताल से लामा (LAMA) कराकर घर ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed