फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teacher Accused of Misconduct with Schoolgirls Arrested, Sent to Jail

उमरिया : स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, फरार शिक्षक को रात 2 बजे पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा

Tue, 01 Sep 2026 06:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

उमरिया के इंदवार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर स्कूल में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोपी सहायक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उमरिया से बाहर भागने की कोशिश में था। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Teacher Accused of Misconduct with Schoolgirls Arrested, Sent to Jail
छेड़छाड़ के आरोप में फरार शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानपुर शासकीय प्राथमिक स्कूल में छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक गिरफ्तारी से बचने के लिए उमरिया जिले से बाहर निकलने की कोशिश में था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे देर रात करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक पर स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस के सामने आरोपी की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उमरिया जिले से बाहर भागने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और संभावित रास्तों पर घेराबंदी की। इसी कार्रवाई के दौरान देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  पार्टी का वादा पूरा नहीं हुआ तो वकील ने भेजा कानूनी नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी


गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची। यहां मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस ने प्रकरण में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

छात्राओं से संबंधित होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को जुटाने में लगी है। जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed