फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Railway parking contractor assaulted for asking him to park the vehicle properly

Umaria: सही तरीके से गाड़ी लगाने का कहने पर रेलवे पार्किंग ठेकेदार से मारपीट, रिपोर्ट लिखाने में लगे सात दिन

Wed, 20 Nov 2024 05:15 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 05:15 PM IST
सार

उमरिया रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार जितेंद्र श्रीवास्तव को वाहन सही जगह खड़ा करने के कहने पर युवकों ने बेरहमी से पीटा। सात दिन तक पुलिस रिपोर्ट सीमा विवाद में फंसी रही। अंततः कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सुरक्षा व्यवस्था की कमी से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन
Umaria: Railway parking contractor assaulted for asking him to park the vehicle properly
मारपीट से घायल कर्मचारी

विस्तार

विज्ञापन

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ हुई मारपीट के मामले में सात दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई।

ठेकेदार को बिलासपुर से आ रहे जीएम के निर्देश पर पार्किंग व्यवस्था सुधारने का आदेश मिला था। जब उन्होंने स्टेशन आने वाले लोगों को सही जगह वाहन खड़ा करने को कहा, तो कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ठेकेदार और उनके कर्मचारियों की जमकर पिटाई की, जिससे ठेकेदार का कंधा टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान सैकड़ों यात्री मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

घटना के बाद ठेकेदार ने जीआरपी और कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन सीमा विवाद के कारण मामला टलता रहा। ठेकेदार और उनके परिजन लगातार सात दिन तक पुलिस के चक्कर काटते रहे। अंततः उमरिया कोतवाली में टीआई बालेंद्र शर्मा ने अपराध क्रमांक 579/24 के तहत चार आरोपियों लकी सिंह (ग्राम सलैया), आयुष अवस्थी, ऋषभ सिंह (धावड़ा कॉलोनी), और मनोज जावरकर (चपहा कॉलोनी) के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर जीआरपी थाना की कमी
रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर जीआरपी थाना या चौकी न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जीआरपी थाना प्रभारी आर.एम. झरिया ने बताया कि विवाद वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ था। हालांकि जीआरपी ने मामला उमरिया कोतवाली को सौंप दिया, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रारंभिक रूप से जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल
इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की खामियों को उजागर कर दिया है। स्टेशन पर जीआरपी और पर्याप्त सुरक्षा उपायों की अनुपस्थिति से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से रेलवे स्टेशन पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed