फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Case registered against Sarpanch son for creating ruckus in ration shop know whole matter

Umaria News: राशन दुकान में सरपंच के बेटे के हंगामा करने पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 19 Nov 2024 05:35 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समरकोइनी स्थित राशन दुकान में सरपंच के बेटे ने उत्पाद मचाया है और मारपीट की है। इस पर मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Umaria News Case registered against Sarpanch son for creating ruckus in ration shop know whole matter
राशन दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम समरकोइनी स्थित राशन दुकान में सरपंच के बेटे बेटू पिता पीतांबर सिंह ने कनिष्ठ विक्रेता उदयभान सिंह निवासी मरई खुर्द के साथ राशन दुकान में ही जमकर मारपीट की है। इस घटना में कनिष्ठ विक्रेता का शरीर कई जगह से चोटिल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस घटना में पीड़ित विक्रेता ने संबंधित मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसके बाद सरपंच पुत्र बेटू सिंह और आशीष यादव के विरुद्ध बीएनएस 115 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। बताया जाता है कि पीड़ित विक्रेता राशन दुकान में हितग्राहियों को राशन वितरण कर रहा था, तभी सरपंच पुत्र जूता पहनकर राशन दुकान पहुंचा। अनाज स्थल पर जूता पहनकर आने की वजह से विक्रेता ने बाहर जूता उतारने की बात कही, जिससे सरपंच पुत्र भड़क गया और नराज़ होने लगा।
विज्ञापन


इस बीच मौजूद हितग्राहियों की समझाइश पर राशन दुकान से बेटू सिंह चला गया पर कुछ ही देर में अपने साथी आशीष यादव निवासी झिरहोल के साथ राशन दुकान पहुंच गया और भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लाठियों से विक्रेता को मारने लगा। राशन दुकान में इस हमले को देख हितग्राहियों ने किसी तरह समझाइश दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, इस घटना में विक्रेता चोटिल हुआ है, जिसके बाद मामले की शिकायत मानपुर पुलिस को की गई है। इस घटना से हितग्राहियों में दहशत है। वहीं, राशन दुकान से जुड़े कर्मियों में भी डर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed