फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari did not attend Congress' Save Constitution rally, BJP leader targeted him

Umaria News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में नहीं पहुंचे जीतू पटवारी, भाजपा नेता ने साधा निशाना

Wed, 28 May 2025 02:21 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 02:21 PM IST
सार

भाजपा नेता दीपक छतवानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को निराश किया हो। इससे पहले भी एक दौरे के दौरान वे बिना किसी से मिले ही चुपचाप लौट गए थे।

विज्ञापन
Patwari did not attend Congress' Save Constitution rally, BJP leader targeted him
भाजपा नेता दीपक छतवानी।

विस्तार

उमरिया जिले में आयोजित कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ उस वक्त फीकी पड़ गई जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दौरा ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। रैली की तैयारियों में दिन-रात जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता जहां प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर उत्साहित थे, वहीं उनके न आने की सूचना मिलते ही उनमें निराशा फैल गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 27 मई को सुबह 11 बजे एक बड़ी रैली आयोजित की थी, जिसमें जीतू पटवारी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के आने की घोषणा की गई थी। रैली को सफल बनाने के लिए जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता बीते कई दिनों से मेहनत कर रहे थे। नौतपा की तीव्र गर्मी के बावजूद उन्होंने झंडे, बैनर, पोस्टर लगाने से लेकर जनसंपर्क तक हर स्तर पर सक्रियता दिखाई। लेकिन जैसे ही यह सूचना मिली कि जीतू पटवारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 500 रुपये के लिए युवक की हत्या, आरोपियों ने कैंची से किए 12 से अधिक वार, खून से लथपथ मिली थी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री दीपक छतवानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को इस तरह से निराश किया हो। इससे पहले भी एक दौरे के दौरान वे बिना किसी से मिले ही चुपचाप लौट गए थे। छतवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘संविधान बचाओ रैली’ के नाम पर कार्यक्रम कर रही है, लेकिन जब उनके नेता ही मंच से नदारद हों तो कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटना स्वाभाविक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं करते और पार्टी का नेतृत्व अब सिर्फ भाषणों और वादों तक सीमित रह गया है, जबकि कार्यकर्ताओं को बार-बार निराश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: गैंगरेप के आरोपी इमरान और फैजान फरार, मोहसिन ने कहा 30 लड़कियों से गलत काम किया
 
कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ इस तरह का व्यवहार कांग्रेस के भीतरू हालात और नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़े करता है। एक ओर जहां पार्टी खुद को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाली बताती है, वहीं अपने ही कार्यकर्ताओं के प्रति बेरुखी उसकी गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed