{"_id":"6745efc4df024526200bd898","slug":"noose-stuck-around-tigers-neck-bandhavgarh-management-engaged-in-rescue-umaria-news-c-1-1-noi1225-2357526-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: बाघ के गले में फसा फंदा, रेस्क्यू में जुटा रहा बांधवगढ़ प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: बाघ के गले में फसा फंदा, रेस्क्यू में जुटा रहा बांधवगढ़ प्रबंधन
Tue, 26 Nov 2024 09:37 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:37 PM IST
सार
इस घायल बाघ को लेकर बताया जा रहा है कि 10 हाथियों की मौत जिस लोकेशन में हुई थी। वहीं, से 300 मीटर की दूरी पर गले में फंदा लगा टाइगर दिखा है।
विज्ञापन
बाघ के गले में फसा फंदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन हाथियों की मौत को लेकर सुर्खियों में आ गया है और अब बाघ को लेकर फिर से सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ के गले में फंदा लगा हुआ है और वो घायल अवस्था में घूम रहा है, जिसकी तलाश में आज बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आलाधिकारी कर्मचारी दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन
बता दें कि अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। जब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिन के अंतराल में ही 10 हाथियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में इसे लेकर हड़कंप मच गया था। उसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लगातार सुर्खियों में बना हुआ था और अब जिस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को बाघों के लिए जाना जाता है, वहां बाघ भी सुरक्षित नहीं है। बताया जा रहा है कि ये घायल बाघ गले में फंदा लेकर घूम रहा है। घायल बाघ को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को कुछ पर्यटक सफारी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वो घायल बाघ दिखा। उसके बाद इसकी सूचना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
इस घायल बाघ को लेकर बताया जा रहा है कि 10 हाथियों की मौत जिस लोकेशन में हुई थी। वहीं, से 300 मीटर की दूरी पर गले में फंदा लगा टाइगर दिखा है। यह ग्राम सलखनिया से मात्र 300 मीटर की दूरी पर दिखा है, बाघ के गले में फंदा है। घायल बाघ की सूचना जैसे ही BTR प्रबंधन को लगी। लगातार उसकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही तुरंत अधिकारियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि बाघ जंगल में लगातार अपना स्थान बदल रहा है, वो अभी स्वस्थ है। रेस्क्यू के लिए डॉक्टर्स की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि बाघ को ढूंढने के लिए तीन क्षेत्रों की टीम को लगाया गया है। इसमें 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारी और चार हाथी दल शामिल हैं, जो लगातार बाघ का रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। बाघ को ढूंढने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्रबंध लगातार प्रयासरत है।
