फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: Reward of Rs 30,000 on the criminal who snatched the police pistol and ran away in Umaria

MP News: उमरिया में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे बदमाश पर 30 हजार का इनाम, राजनीतिक प्रदर्शन में हुई थी वारदात

Sat, 30 Sep 2023 12:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:01 PM IST
सार

पुलिस की पिस्तौल छीन कर भागने वाले आरोपी के विरुद्ध अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने 30 हजार रुपए का इनाम किया घोषित।
 

विज्ञापन
MP News: Reward of Rs 30,000 on the criminal who snatched the police pistol and ran away in Umaria
उमरिया में पुलिस आरक्षक से पिस्टल छीन ली थी।

विस्तार

उमरिया में 26 सितंबर को पुलिस आरक्षक से पिस्टल छीनकर भागे बदमाश पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर ने पत्र जारी कर यह घोषणा की है। 

विज्ञापन


मामला 26 सितंबर का है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हिंसक झड़प हुई। इसी दौरान आरक्षक आत्माराम की पिस्टल को कुछ लोगों ने छीन ली थी। पिस्टल में मैगजीन लगी हुई है। आरोपी कभी भी हिंसक वारदात को अंजाम दे सकता है। उमरिया जिले के थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 511/ 2023 दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर ने पत्र जारी कर बताया कि यह डकैती की श्रेणी में आता है। इसे ध्यान में रखते हुए धाराएं लगाई गई हैं। पिस्टल की बरामदगी में मदद करने वाले या हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जो व्यक्ति इसे वापस लेगा या इसे वापस लाने के लिए मदद करेगा उसे ₹30000 इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए डीसी सागर ने मध्य प्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्र. 80(बी)(1) में दिए गए प्रविधानों का उल्लेख करते हुए आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति आरोपियों द्वारा शारीरिक क्षति पहुंचाकर बलपूर्वक छीनी गई। दरसअल, उमरिया में प्रदर्शन कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। झड़प में 25 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में 40 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed