फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dolly tea seller reaches Bandhavgarh as soon as tourism starts in Tiger Reserve

Umaria News: पर्यटकों के लिए खुले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के द्वार, डॉली चायवाला भी बाघ के दीदार करने पहुंचे

Tue, 01 Oct 2024 12:49 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 12:49 PM IST
सार

बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद हाल ही में सुर्खियों में आए डॉली चायवाला भी आज बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे। जिसके बाद वे ताला कोर ज़ोन में बाघ का दीदार करने के लिए गए।

विज्ञापन
Dolly tea seller reaches Bandhavgarh as soon as tourism starts in Tiger Reserve
बांधवगढ़ में डॉली चायवाला फ़ोटो

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 महीने के लंबे इंतज़ार के बाद ताला, मगधी और खितौली कोर आज सुबह से टाइगर सफारी शुरू हो गई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीनों कोर जोन जुलाई से सितंबर तक कुल तीन महीने के लिए बंद हो जाते हैं। बारिश के बाद एक अक्टूबर को गेट में सफारी शुरू होती है।
विज्ञापन


बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद हाल ही में सुर्खियों में आए डॉली चायवाला भी आज बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे। जिसके बाद वे ताला कोर ज़ोन में बाघ का दीदार करने के लिए गए।
विज्ञापन


बारिश के 3 महीनों में पार्क के कोर ज़ोन क्षेत्र में पार्क प्रबंधन के द्वारा सड़कों की मरम्मत के कार्य के साथ-साथ सतत पेट्रोलिंग की जाती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीनों कोर ज़ोन में बाघों की अधिक संख्या होने के कारण पर्यटकों की पहली पसंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, डॉली चायवाला यहां मजे के लिए आए जरूर, लेकिन यहां लोगों ने उन्हें सुबह ही जगा दिया। जहां उन्होंने कहा कि हम सुबह ही उठ गए। हालांकि इतनी सुबह हम पहले उठते नहीं हैं, लेकिन फिर भी आप लोगों ने हमें पहले ही उठा दिया। जहां इस बार हम बाघ को देखने आए हैं, इससे पहले हम दो बार बाघ को देखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में गए लेकिन हमें बाघ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद एक दोस्त ने मुझे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने की सलाह दी, जिसके बाद मैं यहां 3 दिन के लिए आया हूं और बाघ का दर्शन करके ही जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed