फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics Balaghat MLA Anubha Munjare said in Umaria victory is not important country people are important

MP Politics: उमरिया में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे बोलीं- जीत नहीं, देश और जनता महत्वपूर्ण

Mon, 09 Dec 2024 08:12 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 08:12 PM IST
सार

बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे सोमवार को उमरिया दौरे पर रही। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जीत नहीं, बल्कि देश और जनता महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
MP Politics Balaghat MLA Anubha Munjare said in Umaria victory is not important country people are important
सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की संगठन प्रभारी एवं बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने सोमवार को सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी जनों से कहा कि चुनाव में हार-जीत से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण देश और जनता है। कांग्रेस ने हमेशा इसे तरजीह दी है। उसके असंख्य नेताओं ने भारत की एकता और अखण्डता के लिए न केवल संघर्ष किया, बल्कि अपने प्राण की आहुति भी दी है।

विज्ञापन


विधायक मुंजारे ने कहा, आज परिस्थितियां बेहद प्रतिकूल हैं। भाजपा किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ किए गए वादों से मुकर चुकी है। प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। ऐसी हालत में कांग्रेस के पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मुंजारे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जन समस्याओं के खिलाफ आगामी 16 दिसंबर को विधानसभा को घेरने का उद्घोष किया है। इस कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, ताकि मध्यप्रदेश को इस कुशासन से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन


कर्तव्य के प्रति समर्पित कार्यकर्ता : अजय सिंह
पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के लंबे अंतराल और भाजपा की दमनकारी नीतियों के बावजूद कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित है। वह बूथ से लेकर जिला स्तर तक जनता पर होने वाले हर शोषण और अत्याचार के विरुद्ध खड़ा है। सिंह ने कांग्रेसजनों से कहा कि आने वाली 16 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, प्रदेश महासचिव व संगठन प्रभारी अनुभा मुंजारे तथा सहप्रभारी नीरज सिंह बघेल के नेतृत्व में होने जा रहे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में साथियों सहित बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुई संगठनात्मक चर्चा
कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल दाहिया, प्रमोद उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, अंजू सिंह, मनोज सिंह, सुभाष नारायण सिंह, सुजान अग्रवाल, लाल बहादुर, संतोष सिंह, अशोक मिश्रा, तिलकराज सिंह, सावित्री सिंह, विक्रमप्रताप सिंह, रामायणवती कोल ने भी संबोधित किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने किया।


इस अवसर पर त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुरदास सचदेव, अशोक गौंटिया, सुरेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मयंक सिंह, मो. आजाद, मिथलेश राय, निरंजन सिंह, संजय पाण्डेय, नासिर अंसारी, राजीव सिंह बघेल, मोहन साहू, विजेंद्र सिंह अब्बू, पंडित हीरेश मिश्रा, रघुनाथ सोनी, आकाश दीप शुक्ला, ताजेंद्र सिंह, एराज खान, मुकेश प्रताप सिंह, मोबीन खान, लाल भवानी सिंह, वंशरूप शर्मा, रोशनी सिंह, गौरीशंकर प्रजापति, रवि सेन, मो. साजिद, उमेश कोल, प्रदीप तिवारी संतोष सिंह ददरौड़ी, छत्रपाल सिंह, अयाज खान, आनंद गौतम, प्रहलाद यादव, दुर्गा गुप्ता, सोमचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं संगठन प्रभारी अनुभा मुंजारे ने अपने पहले प्रवास के दौरान जिले के कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय के वृहद चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed