फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother-in-law killed his sister-in-law with a stick and buried her body in the forest

Umaria News: देवर ने लाठी से भाभी की हत्या कर शव जंगल में दफनाया, पुलिस ने बरामद किया शव; जानें पूरा मामला

Sun, 27 Apr 2025 10:45 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 10:45 AM IST
सार

Umaria: फिलहाल पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली और शव को जंगल में गाड़ने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह की अनुमति से शव को खुदवाकर बरामद किया गया।

विज्ञापन
Brother-in-law killed his sister-in-law with a stick and buried her body in the forest
पुलिस ने बरामद किया शव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में दफनाने का मामला सामने आया है। सेमरिहा गांव में 22 अप्रैल की रात मीना गोंड (40 वर्ष) की उसके देवर चिंतामणि सिंह गोंड ने लाठी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता रामविशाल गोंड के साथ मिलकर शव को गांव के बाहर जंगल में गाड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को किसी पारिवारिक विवाद के चलते मीना गोंड का अपने देवर चिंतामणि और देवरानी से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर चिंतामणि ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे मीना गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को छुपाने के लिए चिंतामणि ने अपने पिता के साथ मिलकर शव को गांव के पास जंगल में गाड़ दिया और घटना को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इधर, मीना गोंड के परिजन उसके अचानक गायब हो जाने और मोबाइल बंद आने से चिंतित हो उठे। जब वे सेमरिहा गांव पहुंचे और ससुराल पक्ष से पूछताछ की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने नौरोजाबाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शक के आधार पर देवर चिंतामणि सिंह गोंड से सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सात मौतों के आरोपी डॉ नरेंद्र की MRCP की डिग्री निकली फर्जी, यूके के हॉस्पिटल ने मेल कर की पुष्टी


पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली और शव को जंगल में गाड़ने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह की अनुमति से शव को खुदवाकर बरामद किया गया। शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी चिंतामणि सिंह गोंड, उसकी पत्नी मधु सिंह गोंड और पिता रामविशाल गोंड के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के अन्य कारणों और साजिश की पूरी परतें खोली जा सकें। घटना से सेमरिहा गांव समेत पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मृतिका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed