फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Unknown bike riders stabbed the young man, the injured called his friends on the phone

Umaria: अज्ञात बाइक सवारों ने युवक को मारा चाकू, घायल ने फोन लगाकर साथियों को बुलाया

Mon, 20 Mar 2023 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

उमरिया में एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे वहीं छोड़कर बदमाश भाग निकले। 

विज्ञापन
Umaria: Unknown bike riders stabbed the young man, the injured called his friends on the phone
knife murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे वहीं छोड़कर बदमाश भाग निकले। घायल ने साथियों को फोन कर मौके पर बुलाया, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


कोतवाली थाने की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरवा खुर्द निवासी 20 वर्षीय शिवम केवट पिता गोपी केवट अपने काम से घर लौट रहा था। ग्राम खेरवा खुर्द से लगभग 1 किलोमीटर पहले ग्राम कछरवार और खेरवा खुर्द के बीच नहर किनारे 3 अज्ञात पल्सर सवार मिले। जिन्होंने उमरिया जाने का रास्ता पूछा और पेट में चाकू से वार कर दिया। घायल शिवम बाइक से गिर गया और अपने साथियों को फोन कर सूचना दी। जिस पर उसके साथी तत्काल ऑटो से उसे जिला अस्पताल आए और उसी बीच डायल 100 भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


डायल 100 में डियूटी पर मौजूद आशीष सिंह ने बताया कि घायल के साथियों ने बताया कि जिस पल्सर में आरोपी आए थे उसमें ॐ महाकाल लिखा था। काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल थी। अभी जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed