{"_id":"6453944c87e32b9a6c00572c","slug":"umaria-road-accident-three-people-seriously-injured-in-collision-of-two-bikes-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria Road Accident: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria Road Accident: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक जबलपुर रेफर
Thu, 04 May 2023 04:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 04:47 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के तहत आने वाले पाली थाना एरिया में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक गंभीर घायल को जबलपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 में ग्राम गिंजरी के पास दो बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। ग्राम जमुहाई निवासी बब्बू बैगा पिता ललुआ बैगा उम्र 35 साल ने बताया कि हम बाइक से अपने मामा फगुना बैगा पिता मिर्रा बैगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम जमुहाई के साथ रिश्तेदारी में अपनी बाइक से चंदिया के पास ग्राम मझगंवा जा रहे थे। कैसे हमारा एक्सीडेंट हो गया, हमको नहीं पता है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा बाइक सवार 22 साल का युवक राजेन्द्र साहू निवासी ग्राम उंचेहरा अपनी बाइक से ड्यूटी करने मंगठार जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां कोल माइंस के डॉक्टर तरुण और डॉक्टर नीरज नायडू एवं आयुष डॉक्टर प्रदीप पटेल ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत होने के कारण राजेन्द्र साहू को जबलपुर रेफर कर दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बब्बू बैगा और फगुना बैगा शराब के नशे में चूर होने के कारण ठोकर मार दिए। वहीं, अगर देखा जाए तो प्रशासन कोल माइंस और आयुष डॉक्टरों की ड्यूटी तो जिला अस्पताल में लगा दिया, लेकिन जिले के बाकी अस्पतालों में कोई भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
