{"_id":"63d603e0fd73f81d9917cb2e","slug":"umaria-leopard-died-in-karkati-beet-revenue-due-to-train-collision-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: ट्रेन की टक्कर से करकटी बीट से लगे राजस्व में तेंदुए की मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: ट्रेन की टक्कर से करकटी बीट से लगे राजस्व में तेंदुए की मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे
Sun, 29 Jan 2023 10:58 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:58 AM IST
सार
उमरिया जिला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए जाना जाता है। जंगली जानवर यहां अक्सर आए दिन देखने को मिल जाते हैं, चाहे वह गांव में ही क्यों न हों। ऐसे में जंगली जानवर हादसे का शिकार भी होते हैं, ज्यादातर हादसे ट्रेन से होते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के करकटी बीट से लगे राजस्व में तेंदुए का शव मिला है। यहां रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन से लगभग 15 मीटर दूरी पर तेंदुए का शव दिखाई दिया, जिसकी वजह से ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी है। तत्काल पाली रेंजर अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पाली रेंजर ने बताया, ट्रेन की चपेट से एक तेंदुए की मौत हो गई है। यहां पशु चिकित्सा अधिकारी पाली और घुनघुटी के द्वारा पीएम कराया गया है। वहीं डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन की टक्कर से उसके जबड़े की पसलियों के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे...
करकटी बीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। यह मामला पहले जैसा जरूर दिखाई दे रहा है। लेकिन इस तरह के मामले होते ही रहते हैं, जिसके लिए रेंजर के द्वारा कई बार रेलवे को पत्र भी लिखा गया। उन्हें कहा गया कि रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ तार फेंसिंग बगैर हैं, उन्हें सही किया जाए। ताकि जानवर इस तरह मौत का शिकार न हों। लेकिन अभी तक रेलवे विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई इस बारे में नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
