{"_id":"64959d315be50c4fbf0002c3","slug":"umaria-janpad-panchayat-ceo-corruption-charges-complaint-reached-officials-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: जनपद पंचायत सीईओ ने पक्ष-विपक्ष को भी कर दिया एकजुट, जानिए क्या है यह दिलचस्प मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: जनपद पंचायत सीईओ ने पक्ष-विपक्ष को भी कर दिया एकजुट, जानिए क्या है यह दिलचस्प मामला
Fri, 23 Jun 2023 06:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली के सीईओ डीएन पटेल पर 10% कमीशन की मांग करने का आरोप लगा है। यह आरोप जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने लगाए हैं।
विज्ञापन
उमरिया के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जनपद पंचायत के सीईओ की शिकायत की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले की करकेली जनपद पंचायत के सीईओ डीएन पटेल पर जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पंचायत के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर डॉ. केडी त्रिपाठी और जिला पंचायत के सीईओ इला तिवारी को पटेल की शिकायत की है। आरोप है कि पटेल मनरेगा योजना में 10% कमीशन लेते हैं।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि पक्ष-विपक्ष के जनप्रतिनिधि एकजुट होकर पटेल के खिलाफ खड़े हुए हैं। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि पटेल उनके साथ अभद्र भाषा में बात करते हैं। गाली-गलौज करना और बिना कमीशन के काम न करना, उनकी आदत में शामिल है। जनपद सदस्यों ने पत्र में आरोप लगाया कि पटेल इसके पूर्व में जहां पदस्थ थे, वहां भी इनकी काली करतूतें और भ्रष्टाचार के आरोप उन पर लगते ही रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने कहा कि जनपद पंचायत करकेली के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने लिखित शिकायत दी है। मैंने इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा की है। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों का एक टीम बनाई है, जो इस मामले की जांच करेगी। यह टीम जैसे ही रिपोर्ट सौंपेगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
