फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uma Bharti again active on liquor ban in MP

Uma Bharti: मप्र में शराबबंदी पर उमा फिर सक्रिय, जानिए किसे बता रहीं अपनी सफलता का पहला कदम

Wed, 28 Sep 2022 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 07:57 PM IST
सार

पूर्व सीएम उमा ने कहा कि नारी शक्ति तो पूर्ण शराबबंदी चाहती है किंतु शुरुआत तो इसी प्रकार से होगी कि इसको क्रमिक शराबबंदी से पूर्ण शराबबंदी की ओर ले जाएं। 

विज्ञापन
Uma Bharti again active on liquor ban in MP
उमा भारती - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार से लड़ाई लड़ रही हैं। वे लगातार आवाज बुलंद कर रही हैं। बुधवार को फिर उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और शराबबंदी पर बात रखी। 
विज्ञापन


एमपी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा है कि सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं, आपको विदित ही है कि हम सब पिछले डेढ़ वर्ष से शराब बंदी या नियंत्रित शराब वितरण के लिए प्रयत्नरत हैं। शराब एवं नशा संपूर्ण मानवता की शत्रु है लेकिन महिलाओं के लिए तो यह महाविनाशकारी है। उनका सम्मान, उनकी सुरक्षा तथा उनका परिवार सब पर संकट छा जाता है। हमारे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मेरे बड़े भाई एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने यह वक्तव्य दिया था कि वे वर्तमान शराब नीति में यथा संभव सुधार करेंगे तथा आने वाली 31 मार्च के बाद की शराब वितरण प्रणाली सभी से परामर्श एवं सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम उमा ने कहा कि नारी शक्ति तो पूर्ण शराबबंदी चाहती है किंतु शुरुआत तो इसी प्रकार से होगी कि इसको क्रमिक शराबबंदी से पूर्ण शराबबंदी की ओर ले जाएं। हमारे इसी प्रयास का परिणाम है कि मध्य प्रदेश की सरकार स्वयं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर नशा-शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान का प्रारंभ कर रहे हैं। यह हमारे अभियान की सफलता का पहला कदम है। 

 

Uma Bharti again active on liquor ban in MP
शराबबंदी पर उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
उमा ने कहा कि हमने भी 2अक्टूबर को अपने कार्यक्रम की घोषणा पहले से ही की हुई थी, किंतु अब सरकार के द्वारा स्वयं इस कार्यक्रम को आयोजित करने की घोषणा की गई है एवं मुझे एवं आप सबको इस कार्यक्रम में भागीदार होने के लिए निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री जी एवं मैं तथा अन्य कई गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे। किंतु हमारे अभियान से जुड़े हुए लोगों का यह निर्णय है कि हमारा भी कार्यक्रम होगा ताकि हमारे आंदोलन की धारा अपने स्वतंत्र रूप में पूर्ण शराबबंदी की दिशा में चलती रहे।

उमा भारती ने कहा कि शराब एवं नशे के खिलाफ धर्म युद्ध हम तब तक जारी रखेंगे जब तक हमें परम लक्ष्य ना मिल जाए, गांधी जी के सपनो का भारत शराब एवं नशा से मुक्त भारत है, मध्य प्रदेश भारत के मध्य में होने के कारण भारत माता की नाभि है, यानि नाभिकीय केन्द्र है। मध्य प्रदेश से किए गए संकल्पों से सारा भारत प्रभावित होगा इसलिए हमें अपने इस अभियान के दृढ़ निश्चय से विचलित नहीं होना है। भारत माता की नाभि में नशा एवं शराब नहीं भर सकते हैं, मध्य प्रदेश को शराब एवं नशे में नहीं बहने देंगे यह हमारा संकल्प है। राम, गंगा एवं तिरंगा के लिए मैंने जैसे अपनी जान की बाजी लगाई, मेरे इस संकल्प में भी मैं दृढ़ हूं, हम सब मिलके इस दिशा में आगे बढ़ें। 



उमा ने कहा कि अच्छाई एवं बुराई के संघर्ष की धारा चारों युगों में चलती है, हम अपने पक्ष को बदलेंगे नहीं, शराब एवं नशा हमारी दुश्मन है हम इसके खिलाफ अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेंगे। सरकार ने अपने कार्यक्रम का आयोजन हमारे कार्यक्रम के समय को ध्यान में रखकर किया है। हमारा कार्यक्रम पहले से तय समय के अनुसार एवं तय स्वरूप में ही होगा। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक-कर्फ्यू वाली माता मंदिर एवं काली मंदिर की आरती होगी। सुबह 10.30बजे से काली मंदिर से नीलम पार्क तक पथ संचलन, 10.45 बजे से 11.30 बजे तक-नीलम पार्क में बहुत सीमित भाषण होगा। 11.30 बजे नीलम पार्क से मिंटो हॉल के लिए प्रस्थान एवं गांधी प्रतिमा पर शराब एवं नशा के खिलाफ 2 मिनट मौन रखकर अपना संकल्प करना। फिर गांधी जी को पुष्प अर्पण करके उनकी परिक्रमा करके उन पर पुष्पवर्षा कर अपने दृढ़ निश्चय के साथ दोपहर 12.15 बजे कार्यक्रम समाप्त कर देना।

उमा भारती ने कहा कि गांधी प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम समाप्ति के बाद इसमें से सीमित संख्या में जो लोग मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सरकार के कार्यक्रम में जाना चाहें, पहुंच सकते हैं जो कि दोपहर 12.30 बजे प्रारंभ होगा। मैं भी सरकारी कार्यक्रम स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे तक पहुंच जाऊंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed