{"_id":"65ac8bb8e48036e9c3037bd3","slug":"youth-from-uttar-pradesh-who-raped-a-teacher-arrested-by-ujjain-women-police-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: सोशल मीडिया में रील देखकर युवक ने शिक्षिका से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: सोशल मीडिया में रील देखकर युवक ने शिक्षिका से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 21 Jan 2024 08:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:43 AM IST
सार
आरोपी ने आईटी इंजीनियर बताकर की थी दोस्ती। शादी की बात कहकर उज्जैन आकर उसने महिला से संबंध बनाए। शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाले उत्तर प्रदेश के युवक उज्जैन की महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से अलग रहने वाली दो बच्चों की मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उज्जैन आने के बाद दुष्कर्म करने वाले उत्तर प्रदेश के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
देवासरोड नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका दो बच्चों की मां है। पति से अलग रहती है। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी। कुछ साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर ही उत्तरप्रदेश के सोनभ्रद में रहने वाले नीरज से दोस्ती हो गई। खुद को आईटी इंजीनियर बताकर नीरज ने बातचीत शुरू की। उसने शिक्षिका को भरोसे में लिया और शादी का झांसा देकर मिलने के लिए उज्जैन आ गया। उसने कई दिनों तक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया।
शिक्षिका को पता चला कि नीरज 11वीं तक पढ़ा है और उम्र में 15 साल छोटा है। उसने अपने साथ गलत होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की। मामला महिला थाना पुलिस को सौंपा गया। जांच के बाद बीती रात पुलिस नीरज को गिरफ्तार कर उज्जैन लाई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। नीरज का कहना था कि महिला ने उससे अपनी उम्र छुपाई थी। वहीं दो बच्चों की मां है, यह भी नहीं बताया था। वह रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। जब तक उसे महिला के बारे में पता चलता संबंध बन चुके थे।