{"_id":"672e48fd9a538cee3309a57e","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-on-nagda-indore-bypass-identified-youth-had-not-gone-home-from-diwali-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2297352-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नागदा-इंदौर बायपास पर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिरदर्द की दवा समझ जहर खा गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नागदा-इंदौर बायपास पर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिरदर्द की दवा समझ जहर खा गई छात्रा
Thu, 09 Jan 2025 07:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:10 AM IST
सार
नागदा-इंदौर बायपास पर अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे मे उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने हाईवे पर पड़ा शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नागदा इंदौर बायपास पर युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर से मौत, शिनाख्त हुई, दीपावली से घर नहीं गया
विस्तार
महाकाल थाना क्षेत्र स्थित नागदा-इंदौर बायपास पर अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने हाईवे पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना के एक दिन बाद उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
एएसआई जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह नागदा-इंदौर बायपास पर एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सभी थानों पर जानकारी भेजी। दोपहर में शव की शिनाख्त शैतान सिंह पिता निर्भयसिंह (35) निवासी ढाबला हर्दु के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक शैतान सिंह दीपावली के पहले से घर नहीं आया था। वह इंदौर रोड स्थित किसी ढाबे पर काम करता था। पत्नी-बच्चे कुछ समय पहले शराब के कारण विवाद के चलते घर छोड़कर चले गए थे। संभवत: रात के समय वह ढाबे से काम कर जा रहा होगा। शराब के नशे में उसे कोई वाहन टक्कर मार गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शराब के नशे में नहाते वक्त नदी में डूबा युवक
शिप्रा नदी मे शराब के नशे में नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके दोस्त घाट पर मौजूद थे और वे मदद के लिए चिल्लाते रहे। कुछ देर बाद तैराक दल और पुलिस पहुंची। इसके बाद नदी से युवक को निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। एएसआई जय प्रकाश शर्मा ने बताया अज्जू उर्फ अजय पिता मोहनलाल मरमट निवासी कमला नेहरूमार्ग की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई है। वह अपने दोस्त दीपक पिता भरत और मनीष के साथ शराब पीने के बाद स्नान के लिए भूखी माता मंदिर के पास शिप्रा नदी में नहाने गया था। दीपक और मनीष घाट पर नहा रहे थे जबकि अज्जू नदी तैरते हुए नदी के भीतर चला गया। इसी दौरान गहराई में जाकर उसकी सांसें फूल गई और वह डूबने लगा। दीपक और मनीष घाट पर मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन कोई मौजूद नहीं था। बाद में तैराक दल के सदस्य व होमगार्ड सैनिक सहित पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद अज्जू को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सिरदर्द की गोली समझ सल्फास खाई, मौत
माकड़ोन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कपेली में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने गलती से सिरदर्द की गोली समझकर जहर खा लिया था। पुलिस ने बताया माकड़ोन के समीप ग्राम कपेली निवासी छात्रा अंजलि पिता हरिओम को सल्फास खाने के बाद तबीयत खराब होने पर परिजनों ने फ्रीगंज क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अंजलि ने परिजनों को बताया था कि सिरदर्द होने पर उसने गलती से सल्फास की गोली खा ली थी। उसकी तबीयत बिगडने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां दो दिन से उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
