फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Young man committed suicide by hanging himself on his birthday

Ujjain News: जन्मदिन पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शराब पीने का था आदी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 11 May 2024 03:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 03:43 PM IST
सार

कानीपुरा रोड के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले एक युवक का कल जन्मदिन था। शाम को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। रात में जब उसका भाई आया और कमरे में देखा तो उसकी लाश झूलती मिली।

विज्ञापन
Ujjain Young man committed suicide by hanging himself on his birthday
चिमनगंज थाना, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में कानीपुरा रोड के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले एक युवक का रविवार को जन्मदिन था। शुक्रवार शाम को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। रात में जब उसका भाई आया और कमरे में देखा तो उसकी लाश झूलती मिली। उसका शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड स्थित महाराणा प्रताप नगर में रहने वाला हुकुमचंद पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 31 साल हैंडलूम पर काम करता था। रविवार को उसका जन्मदिन था और शुक्रवार दिन में उसने शराब पी तथा घर चला गया। शाम को कमरे में पूजा कर उसने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोग काम में लगे हुए थे। रात में उसका भाई राजेन्द्र घर पहुंचा और जब कमरे में गया तो उसे हुकुमचंद की लाश फंदे पर झूलती मिली।
विज्ञापन


उसका शोर सुनकर परिवार के लोग तथा आसपास के रहवासी आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई ने बताया कि वह अविवाहित था तथा शराब पीने का आदी था। उसका जन्मदिन होने के चलते वह काम पर भी नहीं गया था। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता चला है, परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed