फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain body of person who was an accountant in Vikram University was found bushes wife gone maternal home

Ujjain News: विक्रम विश्वविद्यालय में अकाउंटेंट रहे व्यक्ति की झाड़ियों में मिली लाश, पत्नी गई थी मायके

Mon, 05 Aug 2024 05:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 05:34 PM IST
सार

इस्कॉन मंदिर के समीप झाड़ियों के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया। समीप ही शराब की दो बोतलें भी पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
Ujjain body of person who was an accountant in Vikram University was found bushes wife gone maternal home
झाड़ी में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सोमवार सुबह इस्कॉन मंदिर के समीप झाड़ियों के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। समीप ही शराब की दो बोतलें भी पड़ी हुई थी। मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान हो गई। वह विक्रम विश्वविद्यालय में नौकरी करता था।

विज्ञापन


माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह इस्कॉन मंदिर के समीप झाड़ियों के पास एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई। मृतक के पास शराब की बोतलें भी बरामद हुई। उसके जेब से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान राजेश पिता मान सिंह सिरोलिया निवासी दमदमा के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक विक्रम विश्वविद्यालय में अकाउंटेंट का काम करता था। उसकी पत्नी ममता अपने दो बच्चों के साथ इमलीपुरा स्थित मायके गई हुई थी। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed