फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Wife did not make tea then husband murder her in Ujjain

Ujjain: बीवी ने चाय नहीं बनाई तो पति ने चकले से पीट-पीटकर हत्या कर दी, पुलिस को भी गुमराह किया

Sun, 25 Dec 2022 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 10:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र के घट्टिया साइदास गांव में एक पत्नी ने चाय नहीं बनाई, गुस्से में पति ने उसके सिर पर चकला दे मारा। गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Wife did not make tea then husband murder her in Ujjain
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले में चाय के लिए एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली ये घटना झारड़ा थाना इलाके के घट्टिया साइदास गांव की है। बताया जा रहा है कि पति के कहने पर पत्नी ने चाय नहीं बनाई थी। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और पति इस कदर गुस्से में आ गया कि उसके किचिन में रखा चकला उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा। बाद में पति-पत्नी को लेकर अस्पताल भी पहुंचा और करंट लगने की बात कही, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घट्टिया साइदास गांव में रहने वाला पप्पूनाथ अपनी पत्नी शोभा को बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स ने शोभा को मृत घोषित कर दिया था। पति पप्पूनाथ ने डॉक्टर्स को बताया था कि शोभा को करंट लगा है, लेकिन डॉक्टर्स को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पति पप्पूनाथ से पूछा तो उसने पहले तो पुलिस से भी पत्नी को करंट लगने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन


सख्ती के बाद जुर्म कबूला...
पुलिस ने जब पति पप्पूनाथ से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना जुर्म कबूल लिया। पप्पूनाथ ने बताया, उसने पत्नी शोभा से चाय बनाने के लिए कहा था। लेकिन पत्नी ने चाय नहीं बनाई। इसी बात को लेकर उसका और पत्नी का झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान उसने किचिन में रखा चकला उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के डर से उसने हत्या को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed