{"_id":"641599652814c689a7046b0d","slug":"when-the-speed-of-the-train-slowed-they-looted-the-mobile-with-a-stick-then-they-pelted-stones-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की स्पीड थमी तो डंडा मारकर लूट लिया मोबाइल, पीछा किया तो कर दिया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की स्पीड थमी तो डंडा मारकर लूट लिया मोबाइल, पीछा किया तो कर दिया पथराव
Sat, 18 Mar 2023 10:04 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:04 PM IST
सार
उज्जैन में आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम हुई तो बदमाशों ने डंडा मारा और मोबाइल लूट लिया। युवक ने ट्रेन से उतरकर बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर
विस्तार
आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम होने पर बदमाशों ने गेट पर खड़े यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिराया। यह वारदात उज्जैन में हुई। शिकार बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस से सफर कर रहा एक युवक हुआ है। जीआरपी ने लूट का केस दर्ज कर निगरानीशुदा बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी आरबीएस कुशवाह ने बताया कि राजेश डोडिया पिता विनोद, 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी रतलाम, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। उज्जैन स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम हुई। राजेश गेट पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी दो बदमाशों ने राजेश डोडिया के हाथ पर डंडा मारा और दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ दिया
मोबाइल गिरने के बाद बदमाश जमीन पर गिरा मोबाइल लेकर भागे। उन्हें पकड़ने राजेश ने पीछा किया तो पटरियों के किनारे पड़े पत्थरों से बदमाशों ने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। राजेश ने जीआरपी थाने पहुंचकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश डोडिया को निगरानीशुदा बदमाशों के फोटो वाली एलबम दिखाई जिसे देखकर राजेश ने अर्जुन भाट पिता इंदरसिंह 26 वर्ष निवासी राजीव रत्न कालोनी नीलगंगा और राहुलनाथ पिता धुलियानाथ 28 वर्ष निवासी गणेश कालोनी तकिया मस्जिद के पहचान की। दोनों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
