{"_id":"668a7790f02a4149f40f13fa","slug":"when-the-meter-was-installed-the-teacher-got-so-angry-accused-of-asking-for-rs-50000-by-making-a-false-video-know-then-why-the-case-was-registered-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1867981-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मीटर लगाया तो शिक्षक ऐसा हुआ नाराज, झूठा वीडियो बनाकर 50000 मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मीटर लगाया तो शिक्षक ऐसा हुआ नाराज, झूठा वीडियो बनाकर 50000 मांगने का लगाया आरोप
Sun, 07 Jul 2024 09:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
पान बिहार चौकी, जहां हुई वारदात
विद्युत वितरण कंपनी के पानबिहार वितरण केन्द्र में पदस्थ जेई के नाम से रिश्वत मांगने का झूठा वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिक्षक और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में एक शिक्षक को बिजली कंपनी के जेई की झूठी शिकायत करना महंगा पड़ गया। मामले में शिक्षक ने खेत में मीटर लगाने से नाराज होकर जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया। उसने अपने मजदूरों से झूठा वीडियो बनवाया और इसे वायरल कर दिया। मामले में पानबिहार पुलिस ने शिक्षक और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल पानबिहार विद्युत वितरण केंद्र के जेई अनिल कुमार चौधरी पर रुपया मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को इसकी सत्यता जांचने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने वीडियो में आरोप लगा रहे युवक तेजूलाल को थाने पर तलब किया। पूछताछ में खुलासा करते हुए तेजू लाल ने बताया कि पान बिहार निवासी अध्यापक निजामुद्दीन के खेत पर स्थित कुएं व ट्यूबवेल पर स्थायी कनेक्शन लगाने के लिए विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षक निजामुद्दीन से मीटर लगाने के लिए कहा तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने वहां मीटर लगा दिया। इससे नाराज होकर टीचर निजामुद्दीन ने षड्यंत्र रचते हुए अपने खेत पर काम कर रहे मजदूरों का एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कनिष्ठ यंत्री पर 50,000 रुपये मांगने का झूठा आरोप लगाया था। इसके संबंध में जेई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित पुलिस थाना प्रभारी जयंत डामोर से शिकायत की। अधिकारियों ने इस मामले में शीघ्र ही दोषी व्यक्तियों सहित षड्यंत्र रचने वाले शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 126,135 में प्रकरण बनाया है।