{"_id":"67c2cf0c6accbf3546049437","slug":"vikram-mahotsav-will-double-the-celebration-of-holi-this-year-annu-kapoor-will-do-antakshari-audition-will-be-held-on-11-12-march-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2678961-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: विक्रम महोत्सव से दोगुनी होगी होली की खुशियां, अन्नू कपूर करेंगे अंताक्षरी, 11-12 मार्च को ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: विक्रम महोत्सव से दोगुनी होगी होली की खुशियां, अन्नू कपूर करेंगे अंताक्षरी, 11-12 मार्च को ऑडिशन
Sat, 01 Mar 2025 05:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 05:23 PM IST
सार
अंताक्षरी की खासियत यह होगी कि इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को फिल्मी गानों में पारंगत होना आवश्यक होगा। इसके अलावा, हर टीम में एक कविराज (कवि) और एक संस्कृत के मंत्रोच्चार में निपुण व्यक्ति शामिल होगा।
विज्ञापन
विक्रम महोत्सव का आयोजन।
विस्तार
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का उत्सव नगरभर में धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन इस बार विक्रम उत्सव के कारण होली के उत्सव की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। इसका मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर द्वारा आयोजित अंताक्षरी होगी, जो उनके खास अंदाज में उज्जैन में भी कुछ विशेष रूप में प्रस्तुत की जाएगी।
दरअसल, धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों 125 दिवसीय विक्रम महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च गुरुवार को रात 8 बजे से टॉवर चौक, फ्रीगंज में अन्नू कपूर की अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। अंताक्षरी के बारे में जानकारी देते हुए अन्नू कपूर ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के सांस्कृतिक विकास विभाग द्वारा आयोजित विक्रम महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम को शामिल किया गया है। 11 और 12 मार्च को इसके लिए ऑडिशन होंगे, जिसमें कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये ही खिलाड़ी अंताक्षरी में भाग लेकर विजेता बनने की होड़ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अंताक्षरी की विशेषता
इस अंताक्षरी की खासियत यह होगी कि इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को फिल्मी गानों में पारंगत होना आवश्यक होगा। इसके अलावा, हर टीम में एक कविराज (कवि) और एक संस्कृत के मंत्रोच्चार में निपुण व्यक्ति शामिल होगा। अंताक्षरी के दौरान किसी शब्द पर गीत गाने के साथ यदि कोई टीम संस्कृत में श्लोक प्रस्तुत करती है या कविता कहती है, तो उन्हें भी अन्य टीमों की तरह अंक दिए जाएंगे।

होली के उत्सव को इस वर्ष दोगुना करेगा विक्रम महोत्सव, अन्नू कपूर करेंगे अंताक्षरी, 11-12 मार्च