{"_id":"641dda81466398914c004945","slug":"ujjain-troll-collided-with-bus-of-rajasthan-visitors-returning-from-mahakal-cleaner-killed-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकाल दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के दर्शनार्थियों की बस से भिड़ा ट्रॉला, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकाल दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के दर्शनार्थियों की बस से भिड़ा ट्रॉला, क्लीनर की मौत
Fri, 24 Mar 2023 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:44 PM IST
सार
राजस्थान की एक बस को टाइल्स भरकर आ रहे एक ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार क्लीनर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागदा बायपास रोड चिंतामन ब्रिज के समीप शुक्रवार रात हादसा हो गया। इसमें राजस्थान की एक बस को टाइल्स भरकर आ रहे एक ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार क्लीनर की मौत हो गई। चिंतामन थाना पुलिस ने मृतक क्लीनर को बाहर निकाला और शव जिला चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही बस में सवार दर्शनार्थियों को दूसरी बस से राजस्थान भिजवाया गया है।
सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि हादसा नागदा बायपास रोड पर हुआ है। राजस्थान क्षेत्रीय विकास विभाग शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत 3 बसों में सवार होकर लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। बस क्रमांक आरजे 03 पीए 7142 को चिंतामन ओवरब्रिज के समीप टाइल्स भरकर आ रहे एक ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार क्लीनर ट्राले के पहिए में जा फंसा, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएसपी मिश्रा ने बताया कि मृतक क्लीनर की लाश को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है। साथ ही बस में सवार सवारियों को अन्य दो बसों के माध्यम से राजस्थान भिजवाया गया है।