{"_id":"641e655ae453509f8903db68","slug":"ujjain-time-keeper-of-industrial-development-corporation-office-arrested-for-taking-bribe-of-rs-25000-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: औद्योगिक विकास निगम कार्यालय का टाइम कीपर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, इस एवज में मांगी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: औद्योगिक विकास निगम कार्यालय का टाइम कीपर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, इस एवज में मांगी घूस
Sat, 25 Mar 2023 08:43 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:43 AM IST
सार
Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में औद्योगिक विकास निगम कार्यालय का टाइम कीपर 25 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। शिकायत के बाद सिर्फ 12 घंटे में ही लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आरएस राठौर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आवेदक सुशील सेठी निवासी इंदौर की ओर से 24 मार्च को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन उज्जैन संभाग अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई थी। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आरएस राठौड़ द्वारा उन्हें उद्योग के लिए आवंटित प्लॉट बेचने में अड़चन पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन
सुशील सेठी ने बताया था, मेरे द्वारा अपनी पत्नी के नाम साल 2020 में 11 हजार वर्ग फीट का प्लॉट क्रमांक 80 उद्योग लगाने के लिए आवंटित कराया गया था। कोरोना के कारण उद्योग नहीं लगा पाया तो उसे बेचने का प्लान किया। प्लॉट का अतिक्रमण हटाने और आवंटन निरस्त करने संबंधी नोटिस को फाइल कराने एवं प्लाट बिक्री में कोई बाधा नहीं पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग टाइम कीपर राठौर ने की। इस पर गोपनीय रूप से सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन
आवेदक को और बातचीत करने मक्सी भेजा गया तो बातचीत में राठौर 25 हजार रुपये अभी और बाकी राशि बाद में लेने के लिए सहमत हो गया। टाइम कीपर राठौर द्वारा इंदौर रोड स्थित व्यंकटेश धर्म कांटे पर रिश्वत की राशि लेकर आवेदक को बुलाया गया। वहां पर तैनात लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने टाइम कीपर राठौर को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
