फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Thieves entered by breaking the lock of an empty house

Ujjain: सूने घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, सोना-चांदी के आभूषण के साथ ले गए टीवी और बाइक

Wed, 03 May 2023 05:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 05:32 PM IST
सार

उज्जैन के एक सूने घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। नकदी, जेवर के साथ चोर टीवी-बाइक भी ले गए। परिवार तीन दिन से बाहर गया था, लौटते ही चोरी का पता चला। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Ujjain: Thieves entered by breaking the lock of an empty house
उज्जैन में चोरी - फोटो : Social Media

विस्तार

उज्जैन के मुनि नगर में रहने वाला परिवार तीन दिन पहले शहर से बाहर गया हुआ था और इस दौरान उनके घर में ताला तोड़कर चोर घुस गए। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित कैश और एलईडी टीवी तथा बाइक ले गए। मंगलवार रात्रि को जब परिवार के लोग आए तो चोरी का पता चला। नानाखेड़ा पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मुनिनगर निवासी विजय पिता गेंदालाल 30 अप्रैल को पूरे परिवार के साथ घर पर ताला डालकर शहर से बाहर गए थे और इस दौरान उनका घर सूना पड़ा हुआ था। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित 8 हजार रुपये नगदी चुरा लिए। बदमाशों ने घर में लगी एलईडी टीवी और मोटरसाइकल भी चुरा ली। घटना के बाद जब विजय और उसके परिवार के लोग वापस आए तो उन्हें चोरी का पता चला। घटना की रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि अभी तक वारदात करने वालों का पता नहीं चला है तथा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, जिसके बाद ही वारदात करने वालों का सुराग मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed