फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Shakti will be worshiped like this Swarnim Bharat Manch will worship the feet of 909 girls

Ujjain News: ऐसी होगी शक्ति की आराधना, 909 कन्याओं का चरण पूजन करेगा स्वर्णिम भारत मंच

Sat, 06 Apr 2024 10:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 10:58 PM IST
सार

उज्जैन में शक्ति की आराधना कुछ अलग तरीके से होगी। 909 कन्याओं का चरण पूजन स्वर्णिम भारत मंच की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain Shakti will be worshiped like this Swarnim Bharat Manch will worship the feet of 909 girls
कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वर्णिम भारत मंच द्वारा चैत्र नवरात्रि में 14 अप्रैल 2024 को शक्ति आराधना का एक भव्य कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें 11 वर्ष की 909 कन्याओं के चरण पूजन एवं भोज की व्यवस्था की जायेगी। यह एक अद्भुत आयोजन होगा, जिसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कन्याओं के चरण पूजन किए जायेंगे।

विज्ञापन


स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रति मां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और यह संस्थान प्रतिदिन निशुल्क भोजन शाला का संचालन भी करती है। आगामी दिनांक 14 अप्रैल 2024 को शक्ति आराधना कन्या पूजन कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कल रविवार 7 अप्रैल को शाम 6 बजे निशुल्क भोजन शाला परिसर बीमा हॉस्पिटल गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड़ पर रखी गई है।
विज्ञापन




श्रीवास्तव ने बताया कि इस बैठक में या निर्णय लिया जाएगा कि यह कन्या पूजन आखिर किस प्रकार से होगा। कन्या पूजन में शामिल होने के लिए संख्या का कोई बंधन तो नहीं है, फिर भी स्वर्णिम भारत मंच ने 909 कन्याओं के चरण पूजन का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed