फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Shaheed Samarsta Mission will make a house for the martyr family

Ujjain: शहीद समरसता मिशन शहीद परिवार को बनाकर देगा घर, सरकारी वादों के इंतजार में बीत गए 17 साल

Wed, 01 Feb 2023 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 10:30 PM IST
सार

शहीद की वीर माता ने बताया कि बेटे की शहादत के बाद शासन-प्रशासन से कई वादे तो किए गए, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। हमारे पास जमीन तो थी, लेकिन इतने पैसे नहीं कि घर बना सकें।

विज्ञापन
Ujjain: Shaheed Samarsta Mission will make a house for the martyr family
गजेंद्र सुर्वे 2 फरवरी, 2006 को लद्दाख में वीरगति को प्राप्त हुए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के शहीद गजेंद्र राव सुर्वे के परिवार का 17 वर्ष का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है, उनके वीर सपूत के शहादत दिवस यानी 2 फरवरी के दिन उनके सपनों के घर का भूमिपूजन होने वाला है। यह काम कोई शासन-प्रशासन नहीं बल्कि शहीद समरसता मिशन के युवा करने जा रहा है। सरकारी वादों के इंतजार में 17 साल यूं ही बीत गए। 
विज्ञापन

 
बता दें कि बेटे की शहादत के सालों बीत जाने, शासन-प्रशासन के तमाम आश्वासनों और वादों से निराश हो चुके शहीद गजेंद्र सुर्वे के बूढ़े माता-पिता के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन

शहीद की वीर माता ने बताया कि बेटे की शहादत के बाद शासन-प्रशासन से कई वादे तो किए गए, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। हमारे पास जमीन तो थी, लेकिन इतने पैसे नहीं कि घर बना सकें। शहीद समरसता मिशन के मोहन भैया की मदद से हमारे मकान का काम आज शुरू हो रहा है, हमें प्रसन्नता है देश ने कोई तो है जो शहीद परिवारों का अपना परिवार मान कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गजेंद्र सुर्वे 2 फरवरी, 2006 को लद्दाख में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत के बाद से ही परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसकी जानकारी जब शहीद समरसता मिशन को मिली तो वह शहीद के परिवार की मदद को अपना कर्तव्य समझते हुए आगे आया और भवन निर्माण के लिए अभियान शुरू किया है। इसमें बीते दिनों कालिदास अकादमी मैदान मे हजारों युवाओं के बीच शौर्यांजलि समारोह में लगभग 10 लाख रुपये के सामाजिक सहयोग की घोषणा हो चुकी है।


शहीद समरसता मिशन के उज्जैन समन्वयक प्रकाश माली ने बताया कि हमने मिशन ने संस्थापक मोहन नारायण के मार्गदर्शन में शहीद के परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए वन चेक वन साइन फॉर शहीद अभियान शुरू किया है। जिससे एकत्रित सम्मान राशि से शहीद गजेंद्र राव सुर्वे के परिवार के लिए 15 लाख रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण पूरा कराया जाएगा, साथ ही गृहप्रवेश के साथ 5 लाख की सम्मान राशि भी भेंट की जाएगी। इस पूरे अभियान में लगभग 20 लाख रुपये की सम्मान राशि एकत्र की जाएगी। यह वीरभूमि पूजन 2 फरवरी को उनके बलिदान दिवस पर किया जाएगा और 15 अगस्त तक इस भवन को पूर्ण कर शहीद के परिवार का ससम्मान गृह प्रवेश कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed