फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Preparations continue for Pravasi Bharatiya Sammelan and G-20 Summit in Ujjain

Ujjain: प्रवासी भारतीय सम्मेलन और G-20 समिट को लेकर तैयारियां जारी, डेडिकेटेड ई-कार्ट लगाने के आदेश

Tue, 03 Jan 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 10:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में 8, 9 और 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके बाद 11, 12 और 13 जनवरी को जी-20 समिट भी आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय और फॉरेन डेलीगेट्स इंदौर पहुंचेंगे।
 

विज्ञापन
Ujjain Preparations continue for Pravasi Bharatiya Sammelan and G-20 Summit in Ujjain
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पहुंचने वाले सभी अतिथि उज्जैन आकर महाकाल लोक एवं भगवान महाकालेश्वर, कालभैरव और अन्य देवस्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश हैं कि विदेश से आने वाले अतिथियों का अतिथि सत्कार परम्परा के अनुरूप भव्य स्वागत किया जाए और उन्हें महाकाल लोक का भ्रमण कराया जाए।

विज्ञापन


बता दें कि इस सिलसिले में अतिथि सत्कार की तैयारियों को अन्तिम रूप देने एवं दिशा-निर्देश देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ महाकाल लोक एवं भगवान महाकालेश्वर मन्दिर का भ्रमण किया।
विज्ञापन


डेडीकेटेड ई-कार्ट लगाने के दिए आदेश...
प्रवासी भारतीयों के लिए मन्नत गार्डन पार्किंग एवं त्रिवेणी संग्रहालय पर हेल्प डेस्क और रिसेप्शन काउंटर स्थापित करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। रिसेप्शन काउंटर पर गाइड उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने इसी के साथ अतिथियों को महाकाल लोक का भ्रमण कराने और महाकालेश्वर मन्दिर तक ले जाने के लिए डेडिकेटेड ई-कार्ट लगाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश देते हुए सात जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक व्यवस्थाएं निरन्तर रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed