{"_id":"67e4b1ba74a1da76c008eb98","slug":"ujjain-police-brought-happiness-on-the-faces-of-309-people-found-the-stolen-mobiles-and-handed-them-over-to-the-people-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2768916-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने 57.20 लाख के 309 गुम मोबाइल फोन खोजे, लोगों को मिला होली का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने 57.20 लाख के 309 गुम मोबाइल फोन खोजे, लोगों को मिला होली का उपहार
Thu, 27 Mar 2025 08:00 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:00 AM IST
सार
पुलिस ने 43 मोबाइल डाक से उनके मालिकों तक भेजे, और 86 लोगों को एसपी द्वारा व्यक्तिगत रूप से मोबाइल सौंपे गए। वर्ष 2025 में 1,000 गुम मोबाइल खोजने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस ने लौटाए लोगों के खोये हुए फोन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन पुलिस ने 57.20 लाख रुपए मूल्य के 309 गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर होली-रंगपंचमी पर शहरवासियों को तोहफा दिया। कुछ मोबाइल फोन ऐसे भी मिले हैं, जो दूसरे प्रदेशों में संचालित हो रहे थे। वहीं कुछ ऐसे मोबाइल फोन थे, जो उज्जैन के रहने वालों दूसरे प्रदेशों में गुम हुए थे।
विज्ञापन
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले के थानों में लगातार मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए गुम मोबाइल फोन खोजने के लिए सायबर सेल निरीक्षक आराधना डेविस, एसआई प्रतिक यादव, एएसआई रामप्रकाश बाजपेई और सभी थानों के प्रधान आरक्षक, आरक्षकों की टीम बनाई गई। तकनीकी जानकारी एकत्रित करना शुरू किया गया। इस दौरान 309 मोबाइल जनवरी से मार्च माह के दौरान खोज निकालने में सफलता मिल गई। मोबाइल 57.20 लाख कीमत के होना सामने आये हैं। कुछ मोबाइल फोन धार्मिक नगरी में बाहर से महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के थे और मोबाइल गुम गये थे। ऐसे 43 मोबाइल बाय पोस्ट उन तक भेजे गये है। 38 मोबाइल दूसरे राज्यों में संचालित हो रहे थे, उन्हे भी खोजा गया है। एसपी शर्मा ने बताया कि चार साल पहले गुम मोबाइल खोजने के प्रयास पुलिस टीम द्वारा शुरू किये गये थे। वर्ष 2021-22 में चार चरण में 341 मोबाइल 85.25 लाख के मिले थे। वर्ष 2023 में 235 मोबाइल 58.75 लाख के खोजने में सफलता मिली थी। 2024 में 92.5 लाख के 445 मोबाइल फोन मिलने पर उनके मालिकों को लौटाएं गए थे। वर्ष 2025 में एक हजार गुम मोबाइल फोन खोजने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके प्रथम चरण में 309 मोबाइल फोन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
86 लोगों के चेहरों पर दिखी मुस्कान
एसपी प्रदीप शर्मा गुम मोबाइल मिलने पर उन्हे अपने हाथों से सौंपने के लिये शिकायत दर्ज कराने वालों को बुलाया था। 86 लोग मोबाइल फोन प्राप्त करने पहुंचे थे। महीनों पहले गुम मोबाइल फोन मिले और एसपी द्वारा सौंपे जाने पर उनके चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। मोबाइल धारकों ने पुलिस की कार्यशैली पर हृदय से सराहना की। उन लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा। एसपी ने सभी को मोबाइल मिलने की बधाई दी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री पहुंचा, नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, पारा 40.9 डिग्री दर्ज
इस साल एक हजार फोन लौटाने के लिए पुलिस संकल्पित
इसके पूर्व भी उज्जैन पुलिस ने गुम हुए मोबाइल लौटाए हैं। साल 2021 एवं 2022 मे 341 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 85 लाख 25 हजार रुपये हैं लौटाए हैं। साल 2023 में 235 मोबाइल धारकों को लौटाए हैं। इसी तरह साल 2024 में 445 मोबाइल फोन कुल कीमत 92 लाख 5 हजार रुपये के मोबाइल फोन धारकों को लौटाएं हैं। एसपी शर्मा ने कहा साल 2025 में उज्जैन पुलिस एक हजार गुम मोबाइल फोन खोजकर मालिकों को लौटाने के लिए संकल्पित हैं।
