{"_id":"67e4186483534856580116a5","slug":"mp-weather-temperature-of-6-districts-of-madhya-pradesh-reached-40-degrees-narmadapuram-was-the-hottest-mer-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: मध्यप्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री पहुंचा, नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, पारा 40.9 डिग्री दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: मध्यप्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री पहुंचा, नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, पारा 40.9 डिग्री दर्ज
Wed, 26 Mar 2025 08:40 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:40 PM IST
सार
MP Weather: बुधवार को प्रदेश में पहली बार 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। नर्मदापुरम सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 6 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है। पिछले तीन दिन में पांच डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को प्रदेश में पहली बार 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। नर्मदापुरम सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 6 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश अधिकतर शहरों का तापमान 38 डिग्री या उससे से ज्यादा दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
नर्मदापुरम 40.9
रतलाम 40.2
दमोह 40.0
गुना 40.0
शिवपुरी 40.0
नवगांव 40.0
यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में तीन दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़कर 40 पहुंचा, आगामी दो दिन तक तेज गर्मी का अलर्ट
विज्ञापन
मालवा-निमाड़ में चल सकती है लू
अगले दो दिन में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। इनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। रतलाम को छोड़ बाकी शहरों में तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।
कल भी बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। 26 मार्च को तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 27 मार्च को भी दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है। दिन में तीखी धूप खिली रहेगी।