{"_id":"62d952121c46e707ba3c3ac3","slug":"ujjain-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-12-thousand-bribe-was-sought-for-land-conversion-and-napati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन का नामांतरण एवं नपती के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन का नामांतरण एवं नपती के लिए मांगी थी घूस
Thu, 21 Jul 2022 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Jul 2022 06:48 PM IST
सार
उज्जैन में जमीन के नामांतरण एवं नपती के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को 12 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उज्जैन में रिश्वत के मामले में एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में रिश्वत के मामले में एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे 12 हजार रुपये लेते पकड़ा है। उसने ये रकम जमीन नामांतरण और नपती के ऐवज में मांगी थी।
जानकारी के अनुसार आवेदक रविंद्र देशपांडे निवासी हरीयोम विहार उज्जैन ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत प्रस्तुत की थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी के नाम जमीन खरीदी है। जमीन के नामांतरण एवं नपती के लिए जब वह पटवारी नितिन खत्री से मिला तो पटवारी ने इसके बदले में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। पहले आवेदक के माध्यम से उसे 12 हजार रुपये लेने के तैयार कराया फिर जगह और समय तय किया गया।
पटवारी नितिन खत्री को उसके महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित निजी कार्यालय में आवेदक रविंद्र देशपांडे से 12 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, डीएसपी सुनील तालान व टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।