फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Obscenity crossed all limits in Ganesh Pandal bar girl danced Enjoy beauty with your eyes was heard

Ujjain News: गणेश पंडाल में हुई अश्लीलता की हद पार, नाची बार बाला, सुनाई दिया 'हुस्न का मजा आंखों से लीजिए'

Tue, 17 Sep 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 08:13 PM IST
सार

उज्जैन शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार बाला स्त्री-2 फिल्म के गाने 'आज की रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए' पर फूहड़ता भरा डांस करती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Ujjain Obscenity crossed all limits in Ganesh Pandal bar girl danced Enjoy beauty with your eyes was heard
बार बाला डांस करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में पिछले 10 दिन से प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर हो पंडाल हो या कोई घर चारो ओर जय गणेश...जय गणेश की गूंज गुंजायमान हो रही है। लेकिन इन सबके बीच महानंदानगर गणेशोत्सव नागरिक आयोजन समिति द्वारा लगाए गए पंडाल पर सोमवार रात एक बजे कुछ ऐसा हुआ कि उसने इस धार्मिक नगरी को कलंकित कर दिया। यहां भगवान की आराधना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ता भरे कार्यक्रम किए जा रहे थे, जिसमें एक बार बाला आज की रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए जैसे गाने ऊपर नाच रही थी। 

विज्ञापन


शहर में आज एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार बाला स्त्री-2 के गाने आज की रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए पर फूहड़ता भरा डांस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने पर पता चलता है कि इस वीडियो को बच्चे बूढ़े और जवान ही नहीं, बल्कि महिलाएं और युवतियां भी देख रही हैं और इसका वीडियो भी बना रही हैं।
विज्ञापन


अश्लीलता भरे इस डांस का वीडियो वायरल होते ही अब इस पर बवाल मच गया है। हिंदू जागरण ग्रुप के अर्जुन सिंह गोरिया ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन किया है कि महानंदा नगर गणेश उत्सव नागरिक समिति जो कि इस कार्यक्रम का आयोजन करती है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। गोरिया ने बताया कि अगर समिति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर हम उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति देकर इति श्री न करे प्रशासन
हिंदू जागरण ग्रुप के अर्जुन सिंह गोरिया ने इस वीडियो पर विरोध जताते हुए कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि गणेश पंडाल की अनुमति देने के साथ ही इस बात का ध्यान भी रखे कि आयोजन समिति आखिर किस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। इस प्रकार के फूहड़ता भरे कार्यक्रम होने से धार्मिक नगरी का नाम खराब होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed