फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News unique Bhandara will be held in Ujjain tonight

Ujjain News: आज रात उज्जैन में होगा अनोखा भंडारा, शादियों की तरह टेबल पर बैठाकर कराया जाएगा भोजन

Mon, 29 Apr 2024 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

आज यानी सोमवार रात उज्जैन में अनोखा भंडारा होगा। शादियों की तरह टेबल पर बैठाकर भोजन कराया जाएगा। महिला और पुरुषों के लिए बैठक की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
Ujjain News unique Bhandara will be held in Ujjain tonight
भंडारे के लिए बन रहा खाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के अशोक नगर स्थित जयवीर हनुमान मंदिर में हर साल एक अनूठा भंडारा होता है। जैसे शादियों में दाल-बाफले, लड्डू का भोजन कराया जाता है। ठीक उसी प्रकार यहां के भंडारे में प्रसादी की व्यवस्था की जाती है। आने वाले भक्तों के लिए बकायदा कुर्सी पर बैठक व्यवस्था की जाती है तो थाली रखने के लिए टेबल लगाई जाती है। भंडारे के लिए आयोजक के लिए 300 किलो शुद्ध घी और 50 क्विंटल आटे से 25 सुनील चावण्ड और उनकी टीम एक सप्ताह पहले से घर-घर जाकर न्यौता बांटना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय यह है, यह भंडारा हनुमान जयंती के अवसर पर हर साल वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद और इनकी मित्र मंडली मिलकर कराती है। भंडारे के आयोजक व वार्ड क्रमांक 43 के भाजपा पार्षद सुनील चावंड ने बताया कि करीब 15 साल से वे इस भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। मंदिर की परंपरा के अनुसार सबसे पहले भोग अशोक नगर स्थित जयवीर हनुमान मंदिर में लगाया जाएगा। इसके बाद रात से भंडारे की शुरुआत होगी।
विज्ञापन




आज रात को भी भगवान हनुमान को भोग लगाने के बाद इस भंडारे की शुरुआत होगी। भंडारे में दाल, बाफले, लड्डू और कड़ी बनाई जाएगी। इसके लिए करीब 50 क्विटंल आटा और 300 किलो शुद्ध घी का उपयोग किया जाएगा। आयोजक सुनील चावंड ने बताया कि भंडारे के लिए भोजन का निर्माण 50 हलवाई कर रहे हैं। जबकि भोजन परोसदारी व्यवस्था 500 कार्यकर्ता संभालेंगे। हर बार की तरह इस बार भी भक्तों को भोजन टेबल पर बैठाकर कराया जाएगा। महिला और पुरुषों के लिए बैठक व्यवस्था अलग-अलग की जाएगी। भंडारे के लिए आज सुबह से ही भोजन प्रसादी बनना शुरु हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से तैयार कर रहे हैं भण्डारे की रसोई
इस विशाल भण्डारे को तैयार करने वाले खास व्यक्ति हैं, उज्जैन के हलवाई प्रकाश चावंड। उनके साथ 50 हलवाई व 20 कारीगरों की टीम हैं जो हर साल इस विशाल भण्डारे की जिम्मेदारी संभालते हैं। सुनील चावंड बताते हैं कि बीते 15 साल से प्रकाश जी इस भण्डारे की प्रसादी बना रहे हैं। खास बात यह हैं कि इनकी रसोई का स्वाद जैसे 14 साल पहले था वैसा ही आज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed