फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news Khachrod Nagar Palika Parishad Faces Criticism for organising Dance During Navratri

Ujjain News: खाचरोद नगर पालिका के मंच पर फूहड़ता! नवरात्रि में ऐसे नृत्य को लेकर हंगामा

Wed, 17 Apr 2024 02:57 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद में नगर पालिका ने नवरात्रि के दौरान कार्यक्रम रखा था। इसमें महिलाओं ने फिल्मी गानों पर डांस किया। इसे लेकर बवाल हो गया है। इसे फूहड़ता और अश्लीलता बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
ujjain news Khachrod Nagar Palika Parishad Faces Criticism for organising Dance During Navratri
धार्मिक आयोजन में कुछ ऐसा हुआ फूहड़ता का डांस....

विस्तार

चैत्र नवरात्रि पर प्रतिवर्ष नगर पालिका परिषद खाचरोद चामुंडा माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय मेले का भव्य आयोजन करती है। इसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। यह मेला हर वर्ष यहां होने वाले अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण चर्चा में रहता है। इस वर्ष नगर पालिका परिषद खाचरोद ने धार्मिकता के नाम पर कथित फूहड़ डांस कराया, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है।  
विज्ञापन


मामला कुछ इस प्रकार है कि उज्जैन से 75 किमी दूर खाचरोद क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के मेले में मंगलवार रात को धार्मिक आयोजन के नाम पर अश्लीलता परोसी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में ही मंच पर प्रस्तुति देने आई युवतियों ने फिल्मी गानों पर कमर मटकाई। अंग प्रदर्शन किया। देखते ही देखते अश्लीलता की हदें पार होने लगी। आयोजन के दौरान मां चामुंडा माता मंदिर मेला परिसर मे नगर पालिका के सीएमओ भी मौजूद थे। उन्होंने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर बखेड़ा उस समय खड़ा हुआ जब इस आयोजन को लेकर वीडियो वायरल हुए। उस पर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जितेंद्र पांचाल ने बताया कि माता रानी के दरबार में अश्लील गानों पर डांस किया जाना सरासर गलत है। इस आयोजन में जो कुछ भी हुआ, उसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई थी। यह एक धार्मिक आयोजन है। इसमें इस प्रकार लड़कियों को बुलाकर उन्हें नचवाना और अंगों का प्रदर्शन करवाकर नगर पालिका के जिम्मेदार आखिर क्या दर्शाना चाहते हैं?   
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस के वीडियो हो रहे वायरल
आयोजन के दौरान हुए डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। खाचरोद नगर पालिका परिषद के सीएमओ घनश्याम मचार ने कहा kf लड़कियां राजस्थानी गानों पर डांस कर रही थी। लड़कियों को डांस के लिए कहां से बुलाया गया था, ये आयोजन समिति ही बता सकती है। सीएमओ ने तो यह कहकर आयोजन से ही पल्ला झाड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो खुद बता रहे हैं कि मेले में राजस्थानी नहीं फिल्मी गानों पर डांस हुआ था। वह भी कुछ इस तरीके से, जिसमे डांस कम अंगों का प्रदर्शन ज्यादा हो रहा था।

 

धार्मिक आयोजन में कुछ ऐसा हुआ फूहड़ता का डांस....

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed