{"_id":"6664f979d83d63c23a02292c","slug":"ujjain-news-there-was-such-a-dispute-among-the-devotees-over-the-issue-of-shock-in-kaal-bhairav-temple-that-even-their-clothes-were-torn-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1778026-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: काल भैरव मंदिर में धक्का लगने की बात पर श्रद्धालुओं में विवाद, मारपीट में फट गए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: काल भैरव मंदिर में धक्का लगने की बात पर श्रद्धालुओं में विवाद, मारपीट में फट गए कपड़े
Sun, 09 Jun 2024 09:04 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:04 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के कुछ श्रद्धालुओं के बीच दर्शन की लाइन में विवाद हुआ था। घटनाक्रम मंदिर के बाहर लगी लाइन का है। जानकारी लगते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाइश दी है
विज्ञापन
काल भैरव मंदिर में धक्का लगने की बात पर श्रद्धालुओं में ऐसा विवाद हुआ कि कपड़े तक फाड़ दिए
विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ श्रद्धालुओं के बीच विवाद होता दिख रहा है। वीडियो में श्रद्धालु एक दूसरे से मारपीट करते हुए कपड़े भी फाड़ रहे हैं। यह वीडियो विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में सेनापति भगवान काल भैरव मंदिर का बताया जा रहा है। लाइन में धक्का लगने की बात को लेकर श्रद्धालुओं में विवाद हो गया था।
दरअसल, गर्मी की छुट्टियों के कारण देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां दो अलग-अलग लाइन चलकर दर्शनार्थियों को दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। लेकिन, श्री काल भैरव मंदिर में बीते दिन शनिवार को श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के बीच धक्का लगने की बात पर विवाद हो गया था। विवाद बढऩे पर जमकर लात-घूंसे चले, जिसमे एक श्रद्धालु के कपड़े तक फाड़ दिए गए। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विवाद हुआ तो मच गई अफरा तफरी
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से आए कुछ दर्शनार्थियों के बीच दर्शन के लिए लाइन में लगे होने के दौरान धक्का लगने की बात पर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। इसके कारण वहां मौजूद दर्शनार्थियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, सूचना पर भैरवगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कुछ श्रद्धालुओं के बीच दर्शन की लाइन में विवाद हुआ था। घटनाक्रम मंदिर के बाहर लगी लाइन का है। जानकारी लगते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाइश दी है।
- संध्या मार्कंडेय, काल भैरव मंदिर, प्रशासक