फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News plaster of Municipal Corporation night shelter fell two devotees came to see Mahakal were injured

Ujjain News: नगर निगम के रैन बसेरे का प्लास्टर गिरा, महाकाल दर्शन करने आए दो श्रद्धालु घायल

Mon, 28 Aug 2023 12:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन नगर निगम में बने रैन बसेरे का प्लास्टर टूटकर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद बाबा महाकाल के दर्शन करने आए दो श्रद्धालु घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Ujjain News plaster of Municipal Corporation night shelter fell two devotees came to see Mahakal were injured
छत का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड, गर्मी और बरसात में खुली छत के नीचे किसी को भी रात न गुजरना पड़े, इसी मंशा के साथ उज्जैन नगर निगम ने शहर में रैन बसेरे तो शुरू करवा दिए हैं। लेकिन जिम्मेदार इन रैन बसेरों के मेंटिनेंस की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे स्थिति कुछ यह हो चुकी है कि जर्जर अवस्था में जा पहुंचा। यह रैन बसेरा अब यहां रुकने वाले लोगों की जान आफत में डाल रहे हैं। रविवार रात को भी देवासगेट बस स्टैंड के ऊपर बने नगर निगम के रैन बसेरे में छत का प्लास्टर अचानक गिर पड़ा, जिससे बाबा महाकाल के दर्शन करने आए दो श्रद्धालु घायल हुए हैं।

विज्ञापन


देवासगेट बस स्टैंड के ऊपर नगर निगम द्वारा एक रेन बसेरा संचालित किया जाता है, जिसका उपयोग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों के साथ ही गरीब वर्ग भी करता है। नगर निगम के इसी रैन बसेरे में उस समय हलचल मच गई, जब छत का प्लास्टर गिरने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




बताया जाता है कि राजस्थान में झालावाड़ जिले के निवासी मांगीलाल और अंकुर साहू सागर जिले में रहते हैं। वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे और रात को रैन बसेरे में ही आराम कर रहे थे। लेकिन अचानक छत का प्लास्टर गिरा, जिससे वह घायल हो गए। कुछ लोगों की सहायता से इन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले भी गिरा था प्लास्टर
बताया जाता है कि एक महीने पहले भी इसी रैन बसेरे का प्लास्टर गिरने के बाद निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि बारिश के मौसम में छत का प्लास्टर गिर रहा है। इसे जल्द से जल्द सुधरवाया जाए। लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे कोई जनहानि न हो। इस दृष्टि से कुछ कमरों में तो ताले लगा दिए गए थे। लेकिन कल रात को एक अन्य कमरे में प्लास्टर गिरने की घटना घटित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed