फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Devotee drowned while going to take bath in Shipra, SDERF jawans saved his life

Ujjain News: शिप्रा स्नान करने गया श्रद्धालु डूबते-डूबते बचा, SDERF के जवान ने बचाई जान

Fri, 11 Aug 2023 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:05 AM IST
सार

Ujjain: शिप्रा नदी में स्नान करने गया एक नाबालिग की जान एसडीईआरएफ के जवान की सूझबूझ से बच गई। नाबालिग नहाते समय गहरे पानी में चला गया था और डूबने लगा था। जिसे डूबता देख घाट पर मौजूद जवान ने उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
Ujjain News: Devotee drowned while going to take bath in Shipra, SDERF jawans saved his life
नाबालिग को बचाते हुए SDERF जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिप्रा नदी में शुक्रवार सुबह चार बजे गहरे पानी में डूब रहे नाबालिग को बचाने का एक विडियो सामने आया है। वीडियो उसके परिजनों ने ही बनाया है। गनीमत यह रही कि इतनी सुबह घाट पर SDERF का जवान तैनात होने से तत्काल नदी के गहरे पानी में नाबालिग का रेस्क्यू कर उसे बचा लिया गया। 
विज्ञापन


अधिकमास होने की वजह से बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु आधी रात से ही शिप्रा नदी में स्नान करने के बाद महाकाल दर्शन के लिए रवाना होते हैं। शुक्रवार सुबह तड़के चार बजे भोपाल से परिवार के साथ आया एक युवक रामघाट आरती स्थल पर नदी में नहाने उतरा था। इसी दौरान नदी में पानी अधिक होने से फिसलकर गहरे पानी में पहुंच कर डूबने लगा। परिवार के सदस्यों की पुकार सुनकर घाट पर ही मौजूद SDERF के जवान महेश प्रजापत ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर युवक को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान डूब रहे युवक बचाने आए जवान को भी गले से पूरी तरह पकड़ लिया। इसके बाद एक अन्य युवक भी मदद के लिए पहुंचा तब जाकर डूबे युवक को घाट पर लेकर आए। घटना के समय मौजूद युवक के परिवार के लोगों ने बताया कि युवक सकुशल है। युवक का नाम ज्ञान (उम्र 17 वर्ष) निवासी भोपाल बताया गया है। परिवार रात में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचा था। अलसुबह शिप्रा नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन


पानी गहरा इसीलिए होती है वारदात
बारिश के दिनों में शिप्रा का जलस्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होता है। नहाने के दौरान घाट पर मौजूद होमगार्ड जवानों द्वारा समझाने के बाद भी लोग गहरे पानी की ओर चले जाते है, जिसके कारण यहां डूबने की घटनाएं होती है। शिप्रा नदी में स्नान के लिए आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए होमगार्ड और SDERF के जवान तैनात रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर 30 जवान रहते हैं तैनात
रामघाट के चौकी प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि नदी के घाट पर 24 घंटे के दौरान 30 जवान तीन शिफ्ट में लाइव जैकेट के साथ सुरक्षा के लिए तैनात रहते है। शुक्रवार को सुबह 4 बजे हुई घटना के दौरान भी मौके पर जवान के मौजूद होने के कारण युवक को सकुशल बचा लिया गया। जवानों के तैनात रहने के अलावा एनाउंसमेंट कर लोगों को सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed