फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Burnt body of youth found from Nagda Rupeta road

Ujjain News: नागदा-रूपेटा रोड से मिली युवक की जली हुई लाश, रात 10 बजे से चल रही थी तलाश

Wed, 10 Jan 2024 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 03:28 PM IST
सार

उज्जैन में नागदा-रूपेटा रोड से एक युवक की जली हुई लाश मिली है। बता दें कि मंगलवार रात 10 बजे से युवक की तलाश चल रही थी।

विज्ञापन
Ujjain News Burnt body of youth found from Nagda Rupeta road
युवक की जली हुई लाश मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नागदा में चाय की दुकान चलाने वाला युवक मंगलवार शाम को घर से निकला और रात 10 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद बुधवार सुबह समीप के ग्राम के रोड पर उसकी जली हुई लाश मिली। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच गई थी तथा मृतक के परिजन भी आ गए थे, जिन्होंने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि बुधवार सुबह नागदा-रूपेटा रोड के समीप पुवाल्डिया और बनबनी के बीच एक बंजर खेत पर युवक की जली हुई लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद नागदा थाना पुलिस सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। एएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस शव लेकर अस्पताल पहुंची, इस सूचना के बाद फ्रीगंज नागदा निवासी मृतक के माता-पिता और भाई पहुंच गए और उन्होंने जले युवक की शिनाख्त संजय राठौर के रूप में की।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ कृष्ण जीनिंग परिसर में चाय की दुकान चलाता था और मंगलवार शाम को घर से निकला था और रात 10 बजे बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इधर, बुधवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि पुवाल्ड्यिा के समीप से एक युवक की जली हुई लाश मिली है, जिस पर वे शव देखने पहुचे तथा शव उसके भाई का ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का सुबह नागदा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। एएसपी ने बताया कि यह मामला हत्या का लग रहा है और मृतक रात में किस व्यक्ति के साथ निकला था और वहां कैसे पहुंचा, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उसके परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। मौके पर एफएसएल पार्टी ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच हो पाएगी। सीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed