{"_id":"68036e3cc6f6f5f87805a133","slug":"ujjain-news-administration-and-villagers-face-to-face-over-unveiling-of-ambedkar-statue-in-bhikampur-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा साहेब की प्रतिमा विवाद, जेल में डालने की धमकी देती रही पुलिस, ग्रामीणों ने कर दिया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा साहेब की प्रतिमा विवाद, जेल में डालने की धमकी देती रही पुलिस, ग्रामीणों ने कर दिया अनावरण
Sat, 19 Apr 2025 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:47 PM IST
सार
आरोप है कि प्रशासन ने धमकी दी कि मूर्ति नहीं हटाई तो जेल में डाल देंगे। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही उन्होंने खुद मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
प्रतिमा का अनावरण करते पूर्व विधायक और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के नागदा खाचरोद विधानसभा के गांव भीकमपुर में आज शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण होने वाला था। आयोजनकर्ताओं ने सभी तैयारियां कर ली थीं, लेकिन शुक्रवार की शाम अचानक प्रशासनिक अधिकारियों आयोजनकर्ताओं को डराया धमकाया। उन्हें धमकी दी गई कि बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति को यहां से हटा लो वरना सभी को जेल में डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक बैठे धरने पर
आयोजनकर्ताओं और ग्रामीणों को इस प्रकार की धमकी मिलने की जानकारी लगते ही क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कपड़ा हटा माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लोगों को झूठे केस में फंसाने वाला जालसाज प्रेमी युगल गिरफ्तार, धोखे से घर बुलाकर करते थे ठगी
ये है मामला
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि नागदा के खाचरोद तहसील अंतर्गत ग्राम भीकमपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी आमने-सामने हो गए। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई की जानकारी लगते ही पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक गुर्जर और ग्रामीणों का आरोप था कि शनिवार को बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण होना था और इस अनावरण समारोह में ग्रामीणों ने बीजेपी के किसी भी नेता को कार्यक्रम में नहीं बुलाया। इस पर बीजेपी ने राजनीति कर प्रशासन को मूर्ति हटाने को लेकर गांव में भेजा, जो मूर्ति हटाने के लिए दबाव बना रही है।
ये भी पढ़ें- अमरवाड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से धड़ से अलग हो गई युवक की गर्दन
उन्होंने बताया कि एक ओर तो भाजपा संविधान का पालन करने की बात करती है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन की आड़ लेकर बाबा साहेब की मूर्ति हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मूर्ति हटाओ वरना जेल में डाल देंगे। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन को खाली हाथ लौटना पड़ा और ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जय भीम के नारे लगाए।
