फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Fraudulent lover couple who trapped people in false cases arrested

Chhindwara News: लोगों को झूठे केस में फंसाने वाला जालसाज प्रेमी युगल गिरफ्तार, धोखे से घर बुलाकर करते थे ठगी

Sat, 19 Apr 2025 09:58 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 09:58 AM IST
सार

फूल-माला बेचने की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय युवक को प्रेमी युगल ने एक बड़े ऑर्डर का बहाना देकर बुलाया और घर में बंद कर धमकाया। आरोपियों ने दिलीप को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 74 हजार रुपये वसूल लिए।

विज्ञापन
Chhindwara News: Fraudulent lover couple who trapped people in false cases arrested
आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक शातिर प्रेमी युगल ने फूल-माला बेचने वाले एक युवक को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 74 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने युवक से 10 लाख रुपये की और मांग की थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोनिया करबल, साईं नगर निवासी 28 वर्षीय दिलीप पिता रामनाथ सातपुते नागपुर रोड पर फूल माला बेचने की दुकान चलाते हैं। एक माह पूर्व उनके मोबाइल फोन पर एक युवती का कॉल आया, जिसने बड़ा ऑर्डर देने की बात कहकर उन्हें प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित पते पर बुलाया। जैसे ही दिलीप वहां पहुंचे, उन्हें 22 वर्षीय साधना पिता केशव इवनाती ने घर के भीतर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसका प्रेमी, 27 वर्षीय राजा पिता विजय खत्री वहां पहुंचा और दोनों ने दिलीप को धमकाना शुरू कर दिया। युवक को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई और 74 हजार रुपये की मांग की गई। डर के मारे दिलीप ने तत्काल 50 हजार नकद और 24 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोपियों ने दिलीप का वीडियो भी बनाया और कहा कि यदि उसने और पैसे नहीं दिए तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर देंगे। इसके बाद दोनों ने 10 लाख रुपये की और डिमांड रखी। घबराए दिलीप ने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाहन चेकिंग के नाम पर विधवा महिला से अभद्रता, दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज


जांच में निकला और भी खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह प्रेमी युगल पहले भी इसी तरह की घटनाएं कर चुका है। एक अन्य युवक श्रीचरपे से भी इन्होंने 40 से 50 हजार रुपये वसूले थे। आरोपी युवती काफी समय से छिंदवाड़ा में रहने और काम करने का दावा करती थी, लेकिन वह इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थी।

ये भी पढ़ें- भोपाल में अपराधी बेखौफ: 16 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो भी किया वायरल, यह बोला पीड़ित

पुलिस की तत्परता से खुला फर्जीवाड़ा
देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने सख्त जांच करते हुए साधना इवनाती और राजा खत्री को धारा 308(6), 61(3), 351(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed