{"_id":"64513ae353bc5bea0400ee94","slug":"ujjain-messages-came-through-telegram-whatsapp-cheating-with-150-people-in-name-of-sharing-likes-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से आए थे मैसेज, लाइक शेयर करने के नाम पर 150 से अधिक लोगों के साथ ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से आए थे मैसेज, लाइक शेयर करने के नाम पर 150 से अधिक लोगों के साथ ठगी
Tue, 02 May 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 10:01 PM IST
सार
ऑनलाइन कंपनी में पार्ट टाइम जॉब करने में निवेश करने के नाम पर 150 से अधिक युवाओं के साथ करीब 50 लाख रुपये की ठगी हुई है, जिसकी शिकायत भी कई थानों में पहुंची है। पूरे मामले को आईटी सेल गंभीर मानते हुए जांच करने में लगी हुई है, लेकिन अभी उन्हें ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे कि इन धोखेबाजों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में रहने वाले आशीष कुमार जैन और शास्त्रीनगर में रहने वाले मुकेश वर्मा ने शिकायत की थी कि उनके टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था, जिसमें बताया गया था कि यह मान्यता प्राप्त कंपनी है और हम इस कंपनी के एचआर हैं। आपको घर बैठे यूट्यूब पर लाइक शेयर करना है, जिससे आप प्रतिदिन 200 से 8000 रुपये तक कमा सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ये दोनों युवक टेलीग्राम पर मैसेज करने वाले धोखेबाजों के झांसे में ऐसे आए कि उन्होंने जल्दी रुपये कमाने के चक्कर में अपना खाता नंबर और अन्य सभी जानकारियां भी धोखेबाजों को उपलब्ध करवा दी। शुरुआत में तो धोखेबाजों ने आशीष और मुकेश के साथ ही अन्य लोगों के खातों में कुछ रुपया डाला, लेकिन जब इन दोनों को विश्वास हो गया कि यह कंपनी उन्हें और भी लाभ कमाकर दे सकती है तो लालच के चक्कर में आशीष जैन ने करीब 1,10,000 रुपये तथा वर्मा ने 80,000 रुपये निवेश भी कर दिया।
विज्ञापन
आशीष और मुकेश के साथ धोखेबाजी उस समय हो गई, जब उन्होंने इस कंपनी से काफी सारे लोगों को अपने भरोसे पर जुड़वा दिया और कुछ लोगों ने इस कंपनी में उनकी तरह निवेश भी कर दिया। लेकिन कंपनी ने अचानक अपनी साइट से रुपये निकालने के ऑप्शन को बंद कर दिया और रुपया निकालने के लिए यह शर्त डाल दी कि आपको रुपया निकालना है तो आपको इसकी 50 फीसदी राशि अग्रिम देना होगी। उसके बाद ही आप दिखाई जा रही राशि निकाल पाएंगे। पूरे मामले को लेकर माधवनगर पुलिस और आइटी सेल जांच करने में जुटी हुई है, जिससे की धोखेबाजों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
